{"_id":"5af8934f4f1c1bd1408b51ba","slug":"21526240079-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यायामशालाएं सबकी सांझी, चाहे तो कांग्रेस सेवा दल भी कर ले प्रयोग : धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यायामशालाएं सबकी सांझी, चाहे तो कांग्रेस सेवा दल भी कर ले प्रयोग : धनखड़
Updated Mon, 14 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ का कहना है कि प्रदेश में खोली जा रही व्यायामशालाएं सबके लिए सांझी हैं। इनका कोई भी संगठन, युवा क्लब या अन्य संस्था प्रयोग कर सकती है। आरएसएस तो क्या अगर कांग्रेस सेवा दल भी चाहे तो व्यायामशालाओं का प्रयोग कर ले, हमें इसमें कोई दिक्कत नहीं है। कृषि मंत्री व्यायामशालाओं में आरएसएस की शाखाएं लगाने के सवाल का जवाब दे रहे थे। पंचायत भवन में समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में कृषि मंत्री ने बताया कि सरसों की और खरीद के लिए प्रदेश सरकार से मांग की जा रही है। पहले 25 फीसदी सरसों खरीदने के आदेश थे। इसलिए उसी अनुसार खरीद की गई है। हो सकता है कुछ दिन में सरसों की खरीद बढ़ाने को लेकर कोई निर्णय हो जाए।
दोबारा रथयात्रा पर धनखड़ बोले, पंक्चर हो गया था हुड्डा का रथ
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा की दोबारा रथ यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कृषि मंत्री धनखड़ ने कहा कि पहले तो हुड्डा के रथ का पहिया पंक्चर हो गया था, अब देखते हैं कब उनके रथ के पहिये में हवा भरती है। सांसद दुष्यंत द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल की विदेश यात्राओं को सैर-सपाटा बताकर उनसे श्वेत पत्र जारी करने की मांग पर कृषि मंत्री ने कहा कि इनेलो के शासनकाल में विदेश यात्राओं में क्या-क्या होता था, यह सब जानते हैं। हमसे मांग करने से पहले वे अपने शासनकाल की यात्राओं का श्वेत पत्र जारी करें।