फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   शपथ ली, झाड़ू उठाकर फोटो खिंचाई और कार में बैठकर चलते बने

शपथ ली, झाड़ू उठाकर फोटो खिंचाई और कार में बैठकर चलते बने

Thu, 19 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
शपथ ली, झाड़ू उठाकर फोटो खिंचाई और कार में बैठकर चलते बने
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
शपथ ली। झाड़ू उठाकर फोटो खिंचाई और कार में बैठकर चलते बने। कुछ ऐसे ही बुधवार की सुबह फव्वारा चौक पर निगम निगम ने शहरी स्वराज अभियान की शुरुआत की गई। अभियान की औपचारिकता पूरी करने के लिए मेयर शकुंतला राजलीवाला, सीनियर डिप्टी मेयर डीएन सैनी, डिप्टी मेयर भीम महाजन सहित कई पार्षदों के साथ-साथ समक्ष युवाओं व सफाई कर्मचारियों को बुलाया गया। बताया गया कि फव्वारा चौक से सुबह करीब 8 बजे निगम के एसई रामजीलाल ने सभी को स्वच्छता रखने के लिए शपथ दिलाई। इसके बाद शुरू हुआ फोटो सेशन। मेयर, अधिकारी व पार्षदों ने झाड़ू निकालते हुए कुछ फोटो खिंचवाए। फोटो सेशन खत्म होते ही सभी अपनी-अपनी गाड़ियों में सवार होकर चले गए।

पांच मई तक चलना है अभियान
प्रदेश सरकार ने 18 अप्रैल से 5 मई तक शहरी स्वराज अभियान चलाने का फैसला लिया है। अभियान के दौरान सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने, शहरी गरीब जनता तक पहुंच बनाने, योजनाओं के क्रियान्वयन पर प्रतिक्रिया प्राप्त करने, शहरी गरीबों की आय के साधनों को बढ़ाने, आजीविका के अवसरों को बढ़ाने एवं राष्ट्रीय प्राथमिकताओं जैसे स्वच्छता एवं शहरी स्थानीय निकायों को सुदृढ़ीकरण पर जोर दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। हिसार नगर निगम प्रशासन ने स्वच्छता के संदेश के साथ इसकी शुरुआत करनी चाही, लेकिन पहले दिन ही अभियान औपचारिकताओं में सिमट गया।
विज्ञापन


सक्षम युवाओं ने भी नहीं की सफाई
शहरी स्वराज अभियान की स्वच्छता के जरिये शुरुआत करने को नगर निगम अधिकारियों ने मेयर, पार्षदों के अलावा सक्षम युवाओं और निगम के ही सफाई कर्मचारियों को बुलाया हुआ था। करीब 25 से 30 सक्षम युवा इस दौरान उपस्थित रहे। मगर इन सक्षम युवाओं ने भी सफाई नहीं की। महज 20 से 25 सफाई कर्मचारी ही गंदगी को साफ करते रहे। इस तरह अभियान सिर्फ शपथ दिलाने और फोटो खिंचवाने तक ही सीमित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


न विधायक, न मंत्री और न ही डीसी साहब आए
इस अभियान की शुरुआत के साथ ही शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से शेड्यूल भी जारी किया गया है, जिसके मुताबिक बुधवार को प्रत्येक जिले में शहरी स्वराज अभियान की शुरूआत मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, मेयरों तथा उपायुक्तों व अन्य प्रमुख व्यक्तियों की ओर से की जानी थी। स्पेशल वार्ड सभाओं का भी आयोजन होना था। मगर हिसार में न कोई विधायक आया और न ही मंत्री। यहां तक कि डीसी की भी उपस्थिति नहीं रही।
-------------
ऐसे आम जनता को कैसे जोड़ेंगे
अभियान की शुरुआत के दौरान कई पार्षदों की भी गैरहाजिरी रही। जो पार्षद पहुंचे, उनमें से भी कई अभियान के प्रति गंभीर नहीं दिखे। निगम अधिकारियों की इस ड्रामेबाजी को देखकर आसपास के लोगों चर्चा करते नजर आए कि इस तरह आम जनता को अभियान से कैसे जोड़ पाएंगे। हर अभियान को अधिकारी ऐसे ही औपचारिकता में निपटा देते हैं।
::::
स्वच्छता का मुद्दा बेहद संवेदनशील है। निश्चित तौर पर गंभीरता के साथ ऐसे अभियानों में काम होना चाहिए। आम जनता को जोड़ना बेहद जरूरी है। ऐसे अभियान तभी सफल होते हैं, जब आम लोग उसमें शामिल हो। प्रयास करेंगे कि आने वाले दिनों में जनता की भागीदारी बढ़े।

-भीम महाजन, डिप्टी मेयर

::
200 कर्मचारियों को और भर्ती कर शहर में जुटाया जाए और जो गंदगी फैलाता है उस पर 500 रुपये जुर्माना लगे तो शहर अपने आप चकाचक होगा। जहां गंदगी है, वहां सफाई करनी चाहिए थी, लेकिन सब ऊपर से आई चिट्ठी को दिखावा था। ऐसे अभियान सिर्फ ढकोसला हैं।
-नरेंद्र शर्मा, पार्षद, वार्ड नंबर 19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed