फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बार चुनाव आज

बार चुनाव आज

Fri, 06 Apr 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बार चुनाव आज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
न्यायिक दंडाधिकारी तरन्नुम खान की अदालत ने वकील बलवंत सिंह की बौंदिया की सदस्यता बहाल करने संबंधी याचिका वीरवार को खारिज कर दी। बार एसोसिएशन ने 42 सदस्यों से वोट डालने का अधिकार वापस लिया था, जिसे अदालत में चुुनौती दी गई थी। बार एसोसिएशन ने जिन सदस्यों से वोट डालने का अधिकार वापस लिया है, उनमें उप प्रधान पद की प्रत्याशी निशी भार्गव भी शामिल हैं।
बार एसोसिएशन ने पिछले दिनों 42 सदस्यों से वोट डालने का अधिकार वापस ले लिया था। बार ने मतदाताओं की सूची फाइनल कर दी थी। वकील बलवंत सिंह बौंदिया ने बार एसोसिएशन के इस निर्णय के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया था। अदालत ने जवाब पेश करने के लिए बार एसोसिएशन को नोटिस जारी किया था। बार एसोसिएशन ने अपना जवाब पेश किया था। अदालत ने दोनों पक्षों की बात सुनकर सदस्यता बहाल करने और चुनाव पर रोक लगाने संबंधी याचिका खारिज कर दी। इससे अब सदस्यता खोने वाले सदस्य शुक्रवार को होने वाले चुनाव में अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। अधिवक्ता लाल बहादुर खोवाल ने बताया कि यदि कोई पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल का मेंबर नहीं है तो वह राज्य की किसी बार एसोसिएशन का सदस्य नहीं हो सकता। बार का चुनाव शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन

मतदान नौ बजे से होगा शुरू
बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार को सुबह 9 से शाम 4.30 बजे तक होगा। मतदान प्रक्रिया लाइब्रेरी में होगी। सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट मनोज कौशिक ने बताया कि मतदान खत्म होने पर 4.30 बजे के बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी। मतगणना खत्म होने पर रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। कौशिक ने बताया कि मतदाता आईडी साथ लाएं और यूनीफॉर्म में आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह पदों के लिए 22 प्रत्याशी मैदान में, छह प्रधान पद पर
सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट मनोज कौशिक ने बताया कि इस चुनाव में 1862 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधान पद का चुनाव छह प्रत्याशी लड़ रहे हैं। इनमें प्रेम सिंह बिसला, मंदीप बिश्नोई, अमित सैनी, सुंदर सिंह बैनीवाल, प्रदीप सिंह बाजिया और नरेश गोयल शामिल हैं। उप प्रधान पद का चुनाव चार प्रत्याशी लड़ रहे हैं। इनमें अनिल श्योराण, गौरव बैनीवाल, नवीन धमीजा और संदीप धानिया शामिल हैं। सचिव पद के लिए रामनिवास कुल्हड़िया, संदीप बूरा व सोमदत्त शर्मा मैदान में हैं। संयुक्त सचिव पद पर भूपेंद्र सिंह गांधी, नवीन राजली, रेखा मित्तल, रोहित धमीजा और सुमित फौगाट मैदान में हैं। खजांची पद पर सुखबीर सिंह नेहरा और पंकज कुमार आमने-सामने हैं। इसके अलावा लायब्रेरी इंचार्ज पद पर अमित कुमार सैनी और प्रदीप कुमार जांगड़ा के बीच टक्कर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed