फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   गीत गाते हुए आंगनवाड़ी वर्कर एंड हेल्पर्स यूनियन गिरफ्तारी दी

गीत गाते हुए आंगनवाड़ी वर्कर एंड हेल्पर्स यूनियन गिरफ्तारी दी

Sun, 25 Feb 2018 01:09 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
गीत गाते हुए आंगनवाड़ी वर्कर एंड हेल्पर्स यूनियन गिरफ्तारी दी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन की महिला सदस्यों ने गीत गाते हुए अपनी गिरफ्तारी दी। महिलाओं ने बारात चढ़ाने के समय गाया जाने वाला गीत गाया, चढ़ जा ए राजेेश, क्यूं देर करै, चढ़ जा ए ओमपति क्यूं देर करै...। गिरफ्तारी के बाद महिलाओं को बसों में बैठाकर पुलिस लाइन ले जाया गया।
आंगनबाड़ी वर्कर्स एंव हेल्पर्स यूनियन की सदस्यों ने अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए शनिवार को लघु सचिवालय के बाहर गिरफ्तारियां दीं। महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए रोडवेज की पांच बसें बुलाई गईं। बसें कम पड़ने पर पुलिस की तीन बसें लाई गईं। फिर भी बसें कम रहने पर रोडवेज की कुछ अन्य बसों को बुलाया गया। गिरफ्तारी देते समय महिलाओं ने शादी के समय बारात को रवाना करने के समय गाया जाने वाला गीत गाया। महिलाओं ने आंगनबाड़ी वर्कर्स के नाम लेते हुए गीत गाया -चढ़ जा ए राजेश, क्यूूं देर करै...। चढ़ जा ए बिमला क्यूं देर करै...। महिलाओं ने हाथों में काले झंडे भी थाम रखे थे। पुलिस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बसों में सवार हुईं। गिरफ्तारी देने वाली महिलाओं को पुलिस लाइन ले जाया गया। महिला वर्कर्स पुलिस लाइन में ही धरने पर बैठ गईं।
विज्ञापन

बात न करना सरकार के घमंड का प्रतीक
यूनियन की राज्य महासचिव जगमति मलिक, जिला प्रधान बिमला राठी ने संबोधित किया कि यदि उसने संवादहीनता छोड़कर आंगनबाड़ी महिलाओं से बातचीत नहीं की तो भविष्य में और कड़ा संघर्ष किया जाएगा। आंदोलन के 13 दिन होने के बाद भी सरकार द्वारा बातचीत न करना उसके घमंड का प्रतीक है। धरने पर सुदेश, नरेश, विद्या, कांता, कौशल्या, भागवंती, अमर पति, गीता, नीलम, संतोष, राजवंती, गायत्री, राजबाला, मूर्ति, सरला, ऊषा सहित अन्य ने बड़ी संख्या में महिलाओं ने गिरफ्तारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुईं गिरफ्तारी
मौके पर महिला एसएचओ सरोज बाला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। नायब तहसीलदार एचके गुप्ता को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर लगाया गया था। महिलाओं की गिरफ्तारी के समय की पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed