फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   आंगनवाड़ी महिलाओं ने किया चम्मच-थाली प्रदर्शन

आंगनवाड़ी महिलाओं ने किया चम्मच-थाली प्रदर्शन

Thu, 22 Feb 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
आंगनवाड़ी महिलाओं ने किया चम्मच-थाली प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन ने धरने के दसवें दिन लघु सचिवालय से फव्वारा चौक तक प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी महिलाएं थाली और चम्मच बजाकर प्रदर्शन कर रही थीं।
आंगनबाड़ी यूनियन की राज्य प्रधान जगमति मलिक और जिला प्रधान बिमला राठी के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं लघु सचिवालय के धरनास्थल से फव्वारा चौक तक प्रदर्शन करते हुए आईं और उन्होंने थाली और चम्मच बजाते हुए सरकार को नींद से जगाने का प्रयास किया। इस दौरान आंगनबाड़ी नेता जगमति मलिक और बिमला राठी ने सरकार को चेतावनी दी कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के टरकाउ रवैये से आंगनबाड़ी महिलाओं को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी महिलाओं के धरने को रोडवेज यूनियन नेता रमेश सैनी, अरुण शर्मा, किसान नेता का. कृष्णस्वरूप गोरखपुरिया, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी फतेह सिंह डागर ने भी संबोधित किया और उनकी मांग मानने की अपील सरकार से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने किया चम्मच-थाली बजाकर प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed