{"_id":"5a5fac144f1c1b92268b4ff4","slug":"21516219412-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थर्ड पार्टी जांच में सही नहीं मिला लेवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थर्ड पार्टी जांच में सही नहीं मिला लेवल
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
नगर निगम की टेक्निकल ब्रांच की लगातार घटिया स्तर के काम करने संबंधित शिकायतें आ रही हैं। इसी बीच पहली बार थर्ड पार्टी ने दिल्ली की कंपनी को छोटूराम चौक पर फव्वारों के साथ लगाई गई टाइलों को दोबारा से उखाड़कर लगाने के बारे में लिखा है। थर्ड पार्टी ने अंदर बने फर्श का लेवल ठीक न होने की बात कही है। निगम अधिकारियों ने तीन चौकों का बिल बनाकर थर्ड पार्टी के समक्ष रखा था। पेमेंट करने से पहले थर्ड पार्टी ने काम की क्वालिटी जांची तो फर्श का लेवल ही ठीक नहीं मिला। थर्ड पार्टी ने इस फाइल पर ऑब्जेक्शन लगा दी। थर्ड पार्टी की ऑब्जेक्शन के बाद बुधवार को दिल्ली की फर्म ने अपने कर्मचारी लगाकर दोबारा से टाइलें उखड़वा दीं और नए सिरे से टाइलें लगाने लगी।
आठ लाख रुपये का था टेंडर
नगर निगम ने आठ लाख की लागत से शहर के तीन चौकों में फाउंटेन का काम करवाया है। इसमें छोटू राम चौक, सब्जी मंडी चौक, तलाकी गेट चौक था। काम लगभग पूरा हो गया। इन चौक पर फव्वारों को दोबारा से लगाया गया है।
छोटू राम चौक के फव्वारे पर लगाई गई टाइलों का लेवल ठीक नहीं था। थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन में ये कमी सामने आई है। इस काम को देेेख रहे संबंधित इंजीनियर्स को दोबारा से टाइलें उखाड़कर लेवल में टाइलें लगाकर फर्श तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। मौके पर अब फर्म दोबारा से काम करवा रही है।
विज्ञापन
- विवेक गिल, एक्सईएन नगर निगम।