फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बाडो पट्टी टोल नाके पर पहले दिन ही विवाद

बाडो पट्टी टोल नाके पर पहले दिन ही विवाद

Sat, 09 Sep 2017 01:16 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
बाडो पट्टी टोल नाके पर पहले दिन ही विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
शुक्रवार रात करीब 12 बजे बाडो पट्टी गांव के पास शुरू हुए टोल नाके पर पहले ही दिन से विवाद की खबर सामने आई है। पहले ही दिन टोलकर्मियों ने रोडवेज बस के चालक के साथ विवाद कर उसे 24 घंटे की पर्ची देने पर अड़ गए, जबकि बस का चालक 12 घंटे यानी सिंगल ट्रिप की पर्ची लेने पर अड़ा रहा। इस कारण करीब आधा घंटा रोडवेज बस रोकी गई।
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बरवाला की तरफ से आ रही राज्य परिवहन की बस जैसे ही टोल नाके पर टैक्स के लिए रुकी तो चालक ने आने-जाने के टैक्स की पर्ची मांगी। इस पर टोल नाके का कर्मचारी बोला 24 घंटे का ही टैक्स देना होगा। जब आप दूसरी बार टोल नाके से आएंगे तो आपको दूसरी पर्ची देंगे। इसी बात को लेकर दोनों में तू-तू, मैं-मैं हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी समय तक हंगामा हुआ। इसके बाद चालक अपनी बात पर अड़ा रहा और बस को लेकर हिसार डिपो में खड़ा करने और शिकायत करने की बात कही। टोल प्लाजा के लोगों ने कहा कि टोल प्लाजा पर ऐसा कोई मामला नहीं हुआ है। यह साधारण बात थी।
विज्ञापन

चंडीगढ़, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, नरवाना, यमुनानगर, पंचकूला, हिमाचल की ओर जाने वाली सभी बसों को बाडो पट्टी टोल से ही होकर गुजरना पड़ता है। लोकल रूट की बसों को खासतौर पर दिक्कतें हो रही हैं। हिसार-बरवाला के बीच बस का टैक्स 290 रुपये और दोनों तरफ का 440 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज ने पांच से 10 रुपये बढ़ाया किराया
टोल शुरू होने के साथ ही रोडवेज ने बसों में किराया बढ़ा दिया है। इसमें पांच से 10 रुपये तक किराया बढ़ाया गया है। चंडीगढ़ के लिए 220 रुपये की बजाय अब 230 रुपये चुकाने होंगे।

चालक 12 घंटे तो टोलकर्मी 24 घंटे टैक्स के लिए अड़े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed