फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   214 children malnourished in the district, record will be recorded in the evaluation card

जिले में 214 बच्चे कुपोषित, मूल्यांकन कार्ड में दर्ज होगा रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
214 children malnourished in the district, record will be recorded in the evaluation card
हिसार। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण मूल्यांकन कार्ड के माध्यम से कुपोषित बच्चों की स्थिति में सुधार लाने के लिए किए जा रहे कार्यों की निगरानी रखी जाएगी। जिले में 214 कुपोषित बच्चे हैं। विभाग की कार्यक्रम अधिकारी सुशीला रानी ने बताया कि पोषण मूल्यांकन कार्ड संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित किए जाएंगे। मूल्यांकन कार्ड में 6 माह से 6 वर्ष तक के सैम/मैम बच्चों की शारीरिक वृद्धि का डाटा दर्ज किया जाएगा, जिसमें बच्चे की ऊंचाई, वजन, प्रगति, संक्रमण/जटिलता व सुझाव दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा बच्चे का नाम, आयु/जन्म तिथि, वजन, अभिभावकों का नाम, फोन नंबर, पता और बच्चे का आधार कार्ड नंबर आदि दर्ज किया जाएगा। मूल्यांकन कार्ड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर, एएनएम व नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र का दूरभाष नंबर भी दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में कद के अनुसार वजन कम होने के अनुसार 217 कुपोषित बच्चे हैं। इन बच्चों को नियमित रूप से बेसन व बाजरे के लड्डू खिलाकर उनकी स्थिति में सुधार लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed