फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   21,300 rupees fraud from a female doctor

Hisar News: बिजली मीटर का लोड बढ़ाने के नाम पर महिला चिकित्सक से 21,300 की धोखाधड़ी

Sun, 19 Jan 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 19 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
21,300 rupees fraud from a female doctor
हिसार। शहर के ग्रीन पार्क में रहने वाली एक महिला चिकित्सक से घर में बिजली मीटर का लोड बढ़ाने के नाम पर प्रिंस नामक युवक ने 21,300 रुपये की धोखाधड़ी की। पता चलने पर चिकित्सक ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रिंस के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में महिला चिकित्सक ने बताया कि वह परिवार के साथ ग्रीन पार्क में रहती है। अपने घर का बिजली लोड 7 किलोवाट से बढ़ाकर 19 किलोवाट करने के लिए माधव इंटरप्राइजिज से 31 अगस्त 2024 को फाइल तैयार करवाई थी। वहां पर काम करने वाले प्रिंस ने फाइल तैयार की थी और कहा कि था फाइल के लिए 21,300 रुपये लगेंगे। जिसके बाद उसके अकांउट में रुपये डाल दिए थे। प्रिंस ने रुपये जमा होने की रसीद भी दी थी, लेकिन उसके बाद बिजली मीटर का लोड नहीं बढ़ा तो इस बारे में बिजली निगम में पता किया। वहां पर प्रिंस द्वारा दी गई रसीद दिखाई तो पता चला कि वह फर्जी है। जब रुपये मांगे तो देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed