{"_id":"65b13ded6fbcfcae30093208","slug":"2100-meter-long-new-sewer-line-in-dadari-hisar-news-c-126-1-cdr1001-12582-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 2,100 मीटर लंबी सीवर लाइन बदलेगा जनस्वास्थ्य विभाग, पाइप की खेप पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 2,100 मीटर लंबी सीवर लाइन बदलेगा जनस्वास्थ्य विभाग, पाइप की खेप पहुंची
Wed, 24 Jan 2024 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 24 Jan 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के तिकोना पार्क से दिल्ली रोड पर मुख्य एसटीपी तक 2,100 मीटर लंबी सीवर लाइन डालने के लिए पाइप पहुंच गए हैं। अगले 10 दिन में काम शुरू होने की उम्मीद है। जर्जर पुरानी पाइपलाइन बदलने से शहर के करीब 40 फीसदी क्षेत्र में रहने वाले 40,000 लोगों को राहत मिलेगी। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि जल्द से जल्द इस काम को पूरा करने की योजना है।
शहर के 40 प्रतिशत क्षेत्र के दूषित पानी को पहले तिकोना पार्क पंपिंग स्टेशन तक पहुंचाया जाता है। इसके बाद इस पानी को मुख्य सीवर लाइन के जरिये एसटीपी तक पहुंचाया जाता है। पिछले करीब छह साल से तिकोना पार्क से लेकर समसपुर एसटीपी तक डाली गई सीवर लाइन जर्जर है।
वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर जनस्वास्थ्य विभाग ने खुली पाइपलाइन डाली हुई है। इसके जरिये फिलहाल पानी एसटीपी तक पहुंचाया जा रहा है। ऐसे में जर्जर लाइन को बदलने की योजना विभाग ने योजना तैयार की। इसी के तहत अब पाइप की खेप पहुंची है।
विज्ञापन
पाइप की खेप आते ही विभाग ने 2,100 मीटर लंबी पाइपलाइन बदलने की तैयारी कर ली है। विभागीय अधिकारियों का तर्क है कि दो-तीन दिन के अंदर ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इस काम को जल्द से जल्द सिरे चढ़ाने की योजना है। पाइपलाइन बदलने के साथ विभाग को तिकोना पार्क पंपिंग स्टेशन भी अपग्रेड करना है।
कई सालों से तिकोना पार्क क्षेत्र में बपेटरी है व्यवस्था
तिकोना पार्क पर आए दिन सीवर लाइन ब्लॉकेज बनी रहती है। इस वजह से आसपास के क्षेत्र में दूषित पानी भरा रहता है। दुकानदारों व आम लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। दिनभर दुर्गंध का वातावरण बना रहता है। बारिश के मौसम में तो हालात बेहद खराब होते हैं। तिकोना पार्क पर विभाग का मैनहोल प्वाइंट है। यहां से पानी का उठान कर आगे एसटीपी तक पहुंचाना होता है। समय-समय पर लाइन खराब होने की वजह से पानी एसटीपी तक नहीं पहुंच पाता है।
पिछले साल धंस गई थी मुख्य लाइन
बता दें कि पिछले साल तिकोना पार्क से एसटीपी तक मुख्य लाइन धंस गई थी। इसके बाद विभाग ने अस्थायी तौर पर लाइन बिछाई थी। अब इस अस्थायी लाइन को उखाड़कर स्थायी तौर पर मुख्य लाइन बिछाई जाएगी। पंप सिस्टम से पानी का उठान किया जाएगा।
इन क्षेत्रों के लोगों को मिलेगी राहत
अधिकारियों का कहना है कि सीवर एवं बारिश के पानी की निकासी के लिए गंभीरता से काम किया जा रहा है। मानसून सीजन में शहर में पानी नहीं ठहरे, इसके लिए नई लाइन बिछाई जाएगी। शहर के मुख्य बाजार लाजपत राय चौक, दिल्ली रोड मुख्य बाजार, ढाणी रेलवे फाटक, प्रेमनगर, गांधीनगर कॉलोनी, लोहारू रोड, पुरानी अनाज मंडी आदि क्षेत्रों में यह परियोजना पूरी होने से सीवर व्यवस्था में सुधार आएगा।
तिकोना पार्क से मुुख्य एसटीपी तक 2,100 मीटर लंबी लाइन बिछाने के लिए पाइप पहुंच गए हैं। यह लाइन बिछाने के बाद पानी का उठान करने में दिक्कत नहीं आएगी। अगले 10 दिन में इस लाइन पर काम शुरू हो जाएगा। - बीके जावला, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग