{"_id":"5f0a10768ebc3e638150a419","slug":"21-new-people-found-corona-positive-hisar-news-rtk5636056112","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजाद नगर निवासी दो युवकों सहित 21 मिले कोरोना पॉजिटिव केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजाद नगर निवासी दो युवकों सहित 21 मिले कोरोना पॉजिटिव केस
विज्ञापन
एनआरसीई और अग्रोहा लैब से शनिवार देर शाम आई रिपोर्ट में आजाद नगर निवासी दो युवकों सहित 21 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 422 से बढ़कर 443 तक पहुंच गया है।
विभाग ने इन सभी संक्रमित मरीजों को एंबुलेंस के जरिये कोविड-19 केयर सेंटर में रेफर कर दिया है। अभी विभाग की तरफ से डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल और नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेजा अपनी टीम के साथ इन संक्रमितों के संपर्क में आए परिजनों और लोगों की हिस्ट्री जुटा रहे हैं।
संक्रमित की हिस्ट्री
चौधरीवास गांव के एक इंस्टीट्यूट में क्वारंटीन किए गए 67 वर्षीय बुजुर्ग और 55 वर्षीय व्यक्ति शनिवार देर शाम को आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये दोनों व्यक्ति होली अस्पताल में दाखिले थे, जहां बुखार की शिकायत होने पर दोनों को यहां क्वारंटीन कर दिया गया था। आजाद नगर एरिया निवासी 30 वर्षीय व 34 वर्षीय दो युवकों की रिपोर्ट शनिवार देर शाम कोरोना पॉजिटिव आई है। खरड़ गांव निवासी 30 वर्षीय युवक शनिवार शाम का रिपोर्ट में संक्रमित मिला है। शिव नगर एरिया निवासी 21 वर्षीय व 27 वर्षीय दो युवक शनिवार शाम को आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शहर में एक पीजी में रहने वाला 24 वर्षीय युवक शनिवार शाम को आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
यहां से लिए गए सैंपल
डॉ. बंसीलाल बेनीवाल और टेक्नीशियन ऑफिसर वेदव्रत की टीम ने शनिवार को प्रताप नगर एरिया से संक्रमित के संपर्क में आए 30 लोगों के सैंपल लिए। डॉ. पुलकित बिमल और लैब टेक्नीशियन दिनेश कुमार की टीम ने शनिवार को कंटेनमेंट जोन सूर्य नगर और डोगरान मोहल्ले से संक्रमित के संपर्क में आए 13 लोगों के सैंपल लिए। डॉ. संध्या सचदेवा की टीम ने बरवाला शहर के कंटेनमेंट जोन से 10 लोगों के सैंपल और सीएचसी अस्पताल से 26 लोगों के सैंपल लिए।
अग्रोहा मेडिकल से ठीक होने के बाद 12 क्वार्टर निवासी युवक को भेजा घर
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड से शनिवार को हिसार के 12 क्वार्टर निवासी एक युवक को ठीक होने के बाद उसे घर भेज दिया गया। इसके साथ आइसोलेशन वार्ड में उपचाराधीन दनौदा निवासी प्रसूता के पति, उसके संपर्क में आई एक अन्य महिला को भी वार्ड से डिस्चार्ज कर दिया गया। शनिवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में छह कोरोना पॉजिटिव और नवजात शिशु सहित तीन संदिग्ध उपचाराधीन थे।