फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   2019 lokh sabha massage uma bharti victory

2019 लोकसभा का संदेश लेकर पहुंची उमा भारती ने दिलाया जीत का सकंल्प

Fri, 14 Apr 2017 12:08 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Fri, 14 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
2019 lokh sabha massage uma bharti victory
Uma Bharti
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने 2019 लोकसभा चुनाव का आगाज करते हुए कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाकर हिसार लोकसभा सीट जीत का मंत्र फूंका। कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यह पहला चुनाव अंतिम संस्कार था। दूसरा चुनाव पिंडदान फिर तीसरा तर्पण होगा। कार्यकर्ता अगले 20 साल का लक्ष्य लेकर चलें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंबेडकर के संविधान को सही मायने में लागू कर रहे हैं। यहां शीशमहल में वीरवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उमा भारती ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तुलना करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री से आदर्श घोटाले पर पूछा तो बोले मैनू कि पता। उनसे टू जी घोटाले पर पूछा तो बोले मैनू कि पता। थ्री घोटाला हुआ पूछा तो बोले मैनू की पता। पीएम नरेंद्र मोदी कहते हैं कि मुझे सब पता है। न खाऊंगा न खाने दूंगा। पीएम कहते कि सारी जिम्मेदारी मैं लेता हूं। गांधी के सपने को पूरा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस मुक्त भारत बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कमजोर विपक्ष लोकतंत्र को कमजोर नहीं करता। कांग्रेस ने कमजोर विपक्ष होने पर दुरुपयोग किया था। देश में आपात काल लागू कर दिया। हमें तो बहुमत मिला तो हम विनम्र होकर अधिक फल वाले पेड़ की तरह झुक गए हैं। मोदी-योगी दिन रात काम कर रहे हैं। हमने बहुमत को सिर पर धारण किया है। कांग्रेस ने बहुमत को पैरों में रखा। हिसार लोकसभा की सीट जीतने का संकल्प लें। अगले 15-20 साल का लक्ष्य लेकर चलें। सेवा भाव से राजनीति करें। राजनीति में पीएम मोदी ने ग्लैमर को खत्म कर दिया है। पीएम का कहना है कि भुने हुए चने-मूंगफली खाने वाले आगे आएं।
विज्ञापन


मेहनत करने, सादगी से रहने की नई कार्य संस्कृति की शुरू
उमा भारती ने कहा कि अन्य राज्यों में भी बीजेपी की लहर आने वाली है। अब पूर्ण बहुमत की सरकार है। हम बहाना नहीं बना सकते। अब हमें ऐसी छाप छोड़नी होगी जिसे याद करें। पीएम नरेंद्र मोदी ने मेहनत करो, सादगी से रहने की नई कार्य संस्कृति शुरू की है। पहले इतने भ्रष्टाचार होते थे कि तीन साल में भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप न लगना भी बड़ी उपलब्धि हो गया।
विज्ञापन


नमामि गंगे का फायदा हरियाणा को भी होगा
उमा भारती ने कहा कि जल संसाधन के 99 प्रोजेक्ट के जरिए 80 लाख हेक्टेयर जमीन को सिंचित करेंगे। कमांड एरिया के प्रोजेक्ट से करीब सवा लाख हेक्टेयर जमीन को सिंचित करेंगे। नमामि गंगे का फायदा हरियाणा को भी होगा। जिसमें गंगा की डिस्ट्रीब्यूटरी यमुना, रामगंगा, हिंडन, काली को भी फायदा होगा। रायम नदी की तरह से गंगा को स्वच्छ बनाएंगे। तकनीक और पैसा होने के बावजूद रायम को ठीक करने में 50 साल लगे। हम गंगा प्रोजेक्ट को तय समय पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को प्रतिभा का करना होगा प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि नोटबंदी के परिणाम धीरे-धीरे लोगों को दिखेंगे। बेनामी संपति को सरकारी अस्पताल, सरकारी स्कूल, सड़क, सुरक्षा व्यवस्था की हालत को सुधारने पर खर्च करेंगे। सरकार के भरोसे की बजाए लोगों में पुरुषार्थ जगाना होगा। लोग सरकार के आगे हाथ फैलाने की बजाए सरकार लोगों के हाथ आगे फैलाए। सशक्त नागरिक ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करेंगे। अपने भतीजे का उदाहरण देते हुए कहा कि बारहवीं पास होने के बावजूद 11 इंजीनियर को नौकरी पर रखे हुए हैं। इस तरह से युवाओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना होगा।


अंबेडकर ने जीवन में काफी अपमान झेला थे
डॉ. अंबेडकर ने जीवन में काफी अपमान झेला था। इसके बाद उन्होंने संविधान के जरिए इस तरह की व्यवस्था बनाई कि आगे कोई इस तरह का अपमान न सहना पडे़। उन्हें धर्म बदलने के लिए लालच दिए गए, लेकिन उन्होंने कहा कि ऐसे धर्म में ही रहेंगे जिसका धर्म का जन्म भारत में हुआ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed