फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मजदूरी करने वाले उपभोक्ता को भेजा 77 लाख का बिजली बिल

मजदूरी करने वाले उपभोक्ता को भेजा 77 लाख का बिजली बिल

Tue, 15 May 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
मजदूरी करने वाले उपभोक्ता को भेजा 77 लाख का बिजली बिल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
बिजली निगम ने टिब्बा दानाशेर निवासी इंद्रसिंह के नाम 77 लाख 18 हजार 506 रुपये का बिल जारी किया है। खास बात यह है कि उपभोक्ता को बिल भेजा भी नहीं गया। मीटर चेक करने गए कर्मचारी ने ही उपभोक्ता के बेटे के मोबाइल में व्हाट्सएप पर बिल भेजा। बिल मिलने से परिवार के सदस्यों की परेशानी बढ़ गई है।

टिब्बा दानाशेर निवासी इंद्रसिंह के बेटे सतपाल ने बताया कि दो महीने पहले उनका मीटर बाहर किया गया था। सामान्य तौर पर उसका 600 से एक हजार रुपये के बीच में बिल आता है। घर में फ्रिज और कूलर के अलावा कोई ऐसी चीज नहीं है, जिससे इतना भारी भरकम बिल आए। सतपाल ने बताया कि वह समय पर अपने बिल का भुगतान करता आया है। अब व्हाट्सएप पर 77 लाख 18 हजार 506 रुपये का बिल मिला है। इसके भुगतान के लिए 21 मई का दिन निर्धारित है। सतपाल ने बताया कि वह मजदूरी करता है। इतनी भारी राशि का बिल मिलने से उनके परिवार के सदस्यों की बेचैनी बढ़ गई है। वहीं इस बारे में सिटी सब डिविजन के एसडीओ धर्मवीर सिंह का कहना है कि इस उपभोक्ता का मीटर बदला गया है। एमसीओ गलत चढ़ा हुआ होगा। राउंड कंपलीट दिखा दिया गया है। इस कारण बिल की राशि बढ़ गई होगी। जांच के बाद इसे ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed