{"_id":"5a3ab9dd4f1c1bd0408be238","slug":"201513798109-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू मॉडल टाउन में बिना लाईसेंस क्लीनिक चलाने वाली महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू मॉडल टाउन में बिना लाईसेंस क्लीनिक चलाने वाली महिला गिरफ्तार
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने न्यू मॉडल टाउन में बिना लाइसेंस क्लीनिक चलाने की आरोपी दयानंद कॉलोनी निवासी किरण बाला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 40 दिन पहले केस दर्ज किया था। पुलिस ने महिला को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार 9 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला में फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ अभियान चलाकर छापेमारी की थी। सीएम फ्लाइंग की टीम ने इसी कड़ी में न्यू मॉडल टाउन के आरोग्य क्लीनिक में छापा मारा था। टीम सदस्यों की आंखों में धूल झोंककर दयानंद कॉलोनी निवासी क्लीनिक संचालिका किरण बाला वहां से खिसकने में कामयाब रही थी। टीम ने वहां बारीकी से जांच की थी। आसपास के लोगों ने टीम सदस्यों को बताया था कि यह क्लीनिक किरण बाला चलाती हैं। टीम कार्रवाई कर लौट आई थी। टीम सदस्यों को क्लीनिक पर कोई भी ऐसा लाइसेंस नहीं दिखा पाया था, जिससे क्लीनिक चलाया जा सके। सिविल लाइन थाना पुलिस ने क्लीनिक संचालिका के खिलाफ केस दर्ज किया था।
बिना लाइसेंस क्लीनिक चलाने वाली महिला गिरफ्तार