फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हटाए गए गेस्ट टीचर्स व लो मैरिट नियुक्ति के आदेश को बताया आधी जीत

हटाए गए गेस्ट टीचर्स व लो मैरिट नियुक्ति के आदेश को बताया आधी जीत

Fri, 08 Dec 2017 12:35 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
हटाए गए गेस्ट टीचर्स व लो मैरिट नियुक्ति के आदेश को बताया आधी जीत
गेस्ट टीचर बोले, सरकार का धन्यवाद पर नियमित होने तक जारी रहेगा धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
पिछले 37 दिनों से केबिनेट मंत्रियों के घरों के बाहर बैठे गेस्ट टीचर्स को वीरवार की रात एक राहत भरी खबर मिली। शिक्षा विभाग की तरफ से हटाए गए गेस्ट जेबीटी और लो मेरिट जेबीटी को नियुक्ति देने के आदेश जारी किए हैं। गेस्ट टीचरों ने एक तरफ जहां सरकार का धन्यवाद करते हुए इसे अपनी आधी जीत बताया है, वहीं नियमित होने तक धरना जारी रखने की बात कही।
शिक्षा विभाग के आदेशों अनुसार करीब तीन महीने पहले 1200 के करीब गेस्ट टीचरों को सरप्लस बताकर हटा दिया था। इसके बाद गेस्ट टीचरों ने करनाल में रैली कर अनिश्चितकाल के लिए आंदोलन करने का बिगुल बजाया था। एक नवंबर को काला दिवस मनाकर शुरू किए धरने को चलते हुए वीरवार को 37 दिन हो गए थे। वीरवार की रात को शिक्षा विभाग ने सभी मौलिक जिला शिक्षा अधिकारियों को लिखित में नियुक्ति के आदेश जारी किए। इसकी सूचना मिलते ही एक तरफ जहां गेस्ट टीचरों ने दोबारा नियुक्ति देने के लिए सरकार का धन्यवाद किया, वहीं बताया कि उनका धरना नियमित होने तक जारी रहेगा। इस पत्र में सभी लो मेरिट जेबीटी को भी नियुक्ति देने के आदेश शिक्षा विभाग ने जारी किए हैं।
विज्ञापन

तदर्थ आधार पर होगी नियुक्ति
मौलिक शिक्षा निदेशक द्वारा जारी किए पत्र के आधार पर उन्हें पूर्णतया तदर्थ आधार पर जनहित में सरकार द्वारा जारी हिदायतों 8 मई 1991 में छूट देते हुए पूर्णतया तदर्थ आधार पर नियुक्ति देने का निर्णय लिया गया है। इनको 21 हजार 715 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी भी हटाया जा सकता है
पत्र में ये भी साफ लिखा गया है कि इन अध्यापकों की सेवाएं बिना किसी नोटिस के, किसी भी कारण से ओर किसी भी समय समाप्त की जा सकती हैं, लेकिन नियुक्ति वर्कलोड और मेरिट के आधार पर ही कि जाएगी।

क्या कहते हैं गेस्ट टीचर
गेस्ट टीचरों के प्रदेश प्रवक्ता अजय लोहान ने हटे हुए जेबीटी को दोबारा नियुक्ति होने पर अपने आंदोलन की जीत बताया, वहीं इसके लिए सरकार का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि अभी तो आधी जीत हुई है । नियमित होने तक गेस्ट टीचरों का धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed