{"_id":"5a19c37e4f1c1b59678be252","slug":"201511637886-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन नाकों पर 300 पुलिस कर्मी स्टैंड टू पर रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन नाकों पर 300 पुलिस कर्मी स्टैंड टू पर रहेंगे
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
जसिया और जींद में रविवार को होने वाली रैलियों को लेकर पुलिस प्रशासन ने करीब 1300 सिपाहियों के अलावा 200 रंगरूट भी तैनात किए हैं। बरवाला थाना, पुलिस लाइन, मय्यड़ टोल के पास पुलिस की टीम स्टैंड टू पर रहेगी। संवेदनशील एरिया में पुलिस की ओर से गश्त की जाएगी।
जिला पुलिस के सभी कर्मचारियों की छुट्टी अगले आदेशों तक रद्द कर दी गई हैं। पुलिस ने शनिवार को थानों और नाकों पर पहुंचकर अपनी ड्यूटी संभाली। पुलिस लाइन, बरवाला, मय्यड़ के पास पुलिस बल को अलर्ट पर रखा गया है। किसी भी जगह घटना होने पर इन एरिया से पुलिस बल भेजा जाएगा। 18 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। हिसार और हांसी पुलिस एरिया में इंटरनेट सेवा रविवार देर रात तक बंद रहेंगी। पुलिस ने रोहतक और जींद जाने वाले रास्तों पर विशेष नाके लगाए हैं। रोहतक जाने के लिए मय्यड़ टोल के पास नाका लगाया गया है। जींद जाने के लिए नारनौंद, उकलाना, बरवाला मार्ग पर नाके लगाए गए हैं।
सिसाय पुल से घिराय तक पेट्रोलिंग
सिसाय पुल से घिराय तक पेट्रोलिंग टीम लगाई जाएगी। पुलिस की ओर से संवेदनशील गांवों में गश्त की जाएगी। इन गांवों में लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी। जग्गाबाड़ा, सैनीपुरा, सिसाय गांव में खासतौर पर निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
जींद बॉर्डर के साथ वाले एरिया में नाके
मय्यड़ में पुलिस नाका लगाया गया है। बरवाला, सुरेवाला चौक, बास और नारनौंद में विशेष नाके लगाए गए हैं। पुलिस के अलावा इन नाकों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी रहेंगे।
बरवाला थाने में एक कंपनी लगाई
बरवाला थाने में एक कंपनी लगाई गई है। इसमें 90 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। फिलहाल पुलिस को थाने में ही रहने के आदेश हैं। इन सभी को अलर्ट पर रखा गया है। जरूरत के अनुसार कहीं पर भी भेजा जा सकता हैै।
फायर ब्रिगेड अलर्ट पर
जिला प्रशासन की ओर से हिसार, हांसी, बरवाला की फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया गया है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को थाना प्रबंधकों के साथ अटैच किया गया है। जरूरत के अनुसार इन्हें अलग-अलग स्थानों पर भेजा जाएगा।
थानों में रहेंगी फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, क्रेन
जिला प्रशासन ने सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए हैं कि हिसार, बरवाला, उकलाना, हांसी के थानों में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, क्रेन रखी जाएं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट इन सभी की निगरानी करते हुए स्थिति के अनुसार फैसला लेंगे।
वर्जन
जींद के साथ हिसार की सीमा लगी होने के कारण पुलिस बल को अलर्ट पर रखा गया है। करीब 1600 कर्मी ड्यूटी पर रहेंगे। इसके अलावा हमने 200 पुलिसकर्मी जींद और 100 पुलिसकर्मी हांसी भेजे हैं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल नाकों पर भी तैनात रहेगा।
-मनीषा चौधरी, एसपी, हिसार
सुबह आठ बजे से तैनात होंगे ड्यूटी मजिस्ट्रेट
जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त किए गए 18 ड्यूटी मजिस्ट्रेट रविवार सुबह आठ बजे से अपने एरिया में कमान संभालेंगे। सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगातार कंट्रोल रूम को अपनी रिपोर्ट भेजेंगे। हर एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस टुकड़ी रहेगी।