फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   स्कूल शिक्षा---

स्कूल शिक्षा---

Sun, 20 Aug 2017 01:40 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा---
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
गलत सूचना देने पर शिक्षा विभाग ने अतिरिक्त निदेशक ने जिले के चार राजकीय स्कूलों के प्रिंसिपल-हेडमास्टर को नोटिस जारी किए हैं। स्कूलों के मुखियाओं को हरियाणा सिविल सर्विस 1987 के तहत नोटि भेजे गए हैं।
शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों की संख्या एमआईएस पोर्टल पर 30 सितंबर 2016 तक भरनी थी। जिसके आधार पर शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर का फैसला लिया था। प्रदेश के 22 स्कूलों के प्रिंसिपल-हेडमास्टर की ओर से गलत सूचना दी गई। जिस कारण कई विद्यालयों में शिक्षक सरप्लस रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा कुछ स्कूलों में शिक्षकों की कमी रही। जिससे बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हुआ। विद्यालयों में नियुक्त प्राध्यापकों को भी परेशानी सहनी पड़ी। शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक की ओर से ऐसे सभी स्कूल मुखियाओं को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा सिविल सर्विस 1987 के नियम 8 के तहत इन सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। हिसार में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटेल नगर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उगालन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चूली बागडियान तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगाली के प्रिंसीपल को नोटिस जारी किया गया है। इन सभी को शिक्षा विभाग को अपना जवाब देना होगा। जवाब के बाद शिक्षा निदेशालय की ओर से इस बारे में आगे की कार्यवाही की जाएगी। जिसमें चार्जशीट या कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed