फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   2,000 death cases settled in 10 days

Hisar News: 10 दिन में 2 हजार इंतकाल मामलों का निपटान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
2,000 death cases settled in 10 days
डीसी महेंद्रपाल राजस्व विभाग में इंतकाल के मामलों की जांच करते हुए। 
हिसार। उपायुक्त महेंद्र पाल ने शनिवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे विभिन्न राजस्व कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उपायुक्त को अवगत कराया गया कि 24 मार्च से 4 अप्रैल तक 2000 इंतकाल मामले निपटाए गए।
विज्ञापन


उन्होंने लंबित मामलों को तेजी से निपटाने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में जमाबंदी, इंतकाल (म्यूटेशन) और आबियाना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि राजस्व रिकॉर्ड का समय पर अपडेट करना आवश्यक है और किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विवाद रहित इंतकाल मामलों को तुरंत तस्दीक किया जाए और शनिवार व अन्य अवकाशों में भी विशेष अभियान चलाकर मामलों का निपटान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आम नागरिक को त्वरित और पारदर्शी सेवाएं देना है। तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को लंबित रिपोर्ट रोजाना चेक करने और फील्ड विजिट बढ़ाने के निर्देश दिए गए। राजस्व वसूली की समीक्षा में बकाया राशि संग्रह में तेजी लाने का भी आदेश दिया गया। यदि आगामी बैठक तक अपेक्षित सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जिले के सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो और राजस्व विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed