फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   20 teachers across the state left Aarohi Model School in one week

Hisar News: एक सप्ताह में प्रदेशभर में 20 शिक्षकों ने छोड़ा आरोही मॉडल स्कूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
20 teachers across the state left Aarohi Model School in one week
हिसार। प्रदेश के 36 आरोही मॉडल स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था बेपटरी होती जा रही है। स्कूलों से शिक्षकों व छात्रों का मोहभंग हो रहा है। बीते एक सप्ताह में करीब 20 शिक्षकों ने स्कूल छोड़ दिया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि न तो नौकरी पक्की है और न समय पर वेतन मिल रहा है। ऐसे में कर्मचारी न केवल आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं, बल्कि उनके मनोबल पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कई कर्मचारी अपने घरों से दूर क्षेत्रों में तैनात थे। हालांकि इन शिक्षकों में से कुछ पीजीटी की नई भर्ती में चयनित हुए हैं, जिन्होंने पक्का रोजगार मिलने पर पद से त्यागपत्र दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश में पिछले 11 वर्षों में छठी से 12वीं तक के इन स्कूलों में अनुबंध आधार पर भर्ती किए 2250 शिक्षकों में से 1985 शिक्षक त्यागपत्र दे चुके हैं। वहीं, छात्रों की संख्या पहले करीब 20 हजार थी, जो अब घटकर साढ़े 10 हजार रह गई है। अब सिर्फ 265 गुरुजी के भरोसे पढ़ाई चल रही है। फरवरी माह में परीक्षाओं का दौर शुरू होने वाला है। अब देखना यह है कि आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों को किन परिस्थितियों में शिक्षक पढ़ाएंगे और इसके लिए क्या योजनाएं बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------बीते एक सप्ताह में प्रदेश के 36 आरोही मॉडल स्कूलों से करीब 20 शिक्षकों ने त्यागपत्र दे दिया है। अब इन स्कूलों में साढ़े 10 हजार विद्यार्थियों के लिए मात्र 265 शिक्षक तैनात हैं। फरवरी में परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। अगर स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई तो विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम पर असर पड़ेगा। - मनोज कुमार, अध्यक्ष, आरोही मॉडल स्कूल स्टाफ एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed