फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   2 september protest hisar, Hisar

पानी का कर लें इंतजाम, रेल और निजी वाहनों से करें सफर

Wed, 31 Aug 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Wed, 31 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
2 september protest hisar, Hisar
protest - फोटो : Bureau

दो सितंबर को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऑल हरियाणा ज्वाइंट राज्य कमेटी के आह्वान पर जहां पूरे दिन रोडवेज का चक्का जाम रहेगा, वहीं जनता को बिजली, पानी आदि जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जिले में वीरवार रात 12 बजे से बसों का आवागमन बंद हो जाएगा, जो शुक्रवार शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान सरकारी बसें नहीं चलने से हजारों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। वीरवार रात से ही बिजली कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। हड़ताल की तैयारियों के सिलसिले में रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी की बैठक एक सितंबर को बस स्टैंड परिसर स्थित रोडवेज कर्मचारी यूनियन के कार्यालय में प्रात: 10 बजे होगी। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान राजपाल नैन ने बताया कि प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर रोडवेज कर्मचारी दो सितंबर की हड़ताल में भाग लेकर   रोडवेज का चक्का जाम करेंगे। बैठक में हड़ताल को सफल बनाने के लिए ड्राइवरों और कंडक्टरों की जगह-जगह ड्यूटियां लगाई जाएंगी।

विज्ञापन


बिजली कर्मचारी आज रात से ही हड़ताल पर
पावर कारपोरेशन यूनियन के सचिव मुकेश गौतम ने बताया कि दो सितंबर की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते सभी बिजली कर्मचारी वीरवार को ही रात 10 बजे हड़ताल पर चले जाएंगे, जो 2 सितंबर की शाम 5 बजे तक हड़ताल पर रहेंगे। दो सितंबर को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को देखते हुए लोगों को बसों का चक्का जाम रहने के कारण रेल और निजी वाहनों के वैकल्पिक साधनों को अपनाना होगा। हालांकि रोडवेज अधिकारियों के अनुसार बसों को चलाने का प्रयास किया जाएगा। गौरतलब है कि रोडवेज बसों से हर रोज हजारों की संख्या में यात्री सफर करते हैं।  
विज्ञापन


अधिकारियों का दावा : पानी, बिजली की सप्लाई को नहीं होने देंगे ठप
वहीं जन स्वास्थ्य और बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि हड़ताल को देखते हुए जिले में बिजली-पानी की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था कर दी जाएगी, जिससे पानी और बिजली को लेकर लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। जन स्वास्थ्य विभाग के अलावा बिजली विभाग द्वारा एससी यूनियन कर्मचारी के साथ रिजर्व कर्मचारियों द्वारा बिजली सप्लाई को दुरुस्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, कर्मचारी बोले, बिजली-पानी करेंगे ठप
हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर्स यूनियन के तीनों विभागों सिंचाई, जन स्वास्थ्य और भवन एवं मार्ग शाखा विभाग के 10 हजार कर्मचारी दो सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेंगे। इसके अलावा तीनों विभागों के फील्ड कर्मचारी भी ड्यूटी छोड़कर काम ठप कर हड़ताल में भागीदारी करेंगे। यूनियन के प्रांतीय प्रधान वीरेंद्र सिंह डंगवाल और प्रांतीय प्रेस सचिव जगदीश चंद्र बिश्नोई ने बताया कि सिंचाई और जलघरों से जलापूर्ति न करके और काम ठप कर हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लिया जाएगा।

हड़ताल के दौरान बस स्टैंड के दोनों गेट खुले रखे जाएंगे और अतिरिक्त कर्मचारियों द्वारा बसों को चलाने का प्रयास किया जाएगा।
खूबीराम कौशल, जीएम रोडवेज हिसार


हड़ताल के दौरान पानी की सप्लाई में कोई कमी नहीं आएगी। इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारियों लगाकर पानी की व्यवस्था को सुचारु रखा जाएगा।
शीशपाल सेठी, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग हिसार

जिले में बिजली सप्लाई को सुचारु रखने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न आए।
डीएल हंसु, एसई, ऑपरेशन सर्कल हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed