फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   2 patitent dead due to black fungesh

मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के दो नए मरीज दाखिल, दो की मौत

Fri, 02 Jul 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
2 patitent dead due to black fungesh
हिसार। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में वीरवार को ब्लैक फंगस यानी म्यूकरमाइकोसिस के दो नए मरीज दाखिल हुए हैं। इसके अलावा दो मरीजों की ब्लैक फंगस के कारण मौत हो गई। अब इन दिनों म्यूकरमाइकोसिस के नए मरीज कम आ रहे है।
विज्ञापन

पिछले पखवाड़े अस्पताल में फंगस फैले हुए जबड़े या आंख वाले मरीजों की संख्या अधिक थी। इस वजह से मरीजों का कम से कम 10 दिन में ऑपरेशन के लिए नंबर आता था। तब तक फंगस फैलते हुए दिमाग और फेफड़ों तक चला जाता था, जिस कारण उन दिनों काफी मौतें हुई। दूसरी ओर दवा भी नहीं थी। कई-कई दिन में सरकार की ओर से दवा आती थी। ऐसे में समय पर दवा न इलाज मिलता था। अब दवा का प्रबंध है और मरीजों को मिल रही है। इसलिए मौत का आंकड़ा भी काफी गिरा था। अब चिकित्सकों को पिछले तीन-चार दिनों से ऑपरेशन के समय किसी मरीज का कोई अंग निकालना नहीं पड़ता है। इक्का-दुक्का मरीज का ही कुछ हिस्सा निकालना पड़ता है, जो फंगस के कारण गल चुका हो। बीते दिनों हर रोज चिकित्सकों द्वारा दो से तीन मरीजों के अंग निकाले जा रहे थे। पहले ये अंग अधिक निकाले जा रहे थे। जैसे जबड़ा या आंख। फेफड़े या आंत वाले मरीजों के ऑपरेशन नहीं हो रहे थे, क्योंकि इन अंगों का गला हुआ हिस्सा निकालने पर मरीज को सांस लेने में मुश्किल हो जाती है।
विज्ञापन

दो नए मरीज, दो की मौत
वीरवार को अस्पताल में म्यूकरमाइकोसिस के दो नए मरीज दाखिल किए गए है और दो मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा दो मरीजों को अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अनूप ग्रोवर, प्रोफेसर, दंत विभाग, मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed