फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   197 polling stations established in the constituency, 59 in the city, 138 in rural areas.

Hisar News: हलके में 197 मतदान केंद्र स्थापित, शहर में 59, ग्रामीण क्षेत्र में 138

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
197 polling stations established in the constituency, 59 in the city, 138 in rural areas.
हांसी पुराना कचहरी चौक पर राजनीतिक दल के दीवार पर लगे विज्ञापन को मिटाते हुए परिषद के कर्मचारी।
हांसी। लोकसभा चुनाव को लेकर हांसी हल्के में 197 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से 59 शहरी और 138 मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए हैं। सर्वाधिक 8 मतदान केंद्र उमरा गांव में बनाए गए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी मोहित महराणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदाताओं को मतदान करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, रैंप, शेड, शौचालय इत्यादि तमाम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर की भी व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग व 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाता घर से भी मतदान कर सकेंगे। इसके लिए प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन


किस गांव में बनाए गए हैं कितने मतदान केंद्र
एसडीएम ने उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी मतदाताओं से अपील की है कि राष्ट्र की मजबूती के लिए लोकसभा चुनाव में मतदान अवश्य करें। मतदाताओं की सुविधा के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश अनुसार पर्याप्त मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं ताकि मतदाता सहजता से मतदान कर सके। उन्होंने कहा कि हांसी शहर में 59 व ग्रामीण क्षेत्र में 138 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों में हैं सबसे ज्यादा केंद्र
सर्वाधिक 8 मतदान केंद्र उमरा गांव में बनाए गए हैं। घिराय, थुराना, गढ़ी, सोरखी, सुल्तानपुर गांव में पांच-पांच मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। चनौत, कुम्भा, जमावड़ी, शेखपुरा, मेहंदा व कंवारी गांवों में चार-चार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। खेड़ी गगन, भाटोल जाटान, खरकड़ा, प्रेम नगर, दयाल सिंह कॉलोनी, कुलाना, ढाणा कलां, रामपुरा, ढाणा खुर्द, पुट्ठी मंगलखा, ढंढेरी, मुजादपुर व हाजमपुर गांवों में तीन-तीन मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। बीड़फार्म, भाटोल रागड़ान, सैनीपुरा, बाड़ाजगामल, ढाणी राजू, ढाणी पाल, कुतुबपुर, रामायण, देपल, मामनपुरा, ढाणी पिरवाली, ढाणी कुम्हारन, बांडाहेड़ी व दाहिमा गांवों में दो-दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बाकी सभी गांव में एक-एक मतदान केंद्र स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed