फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   संसद में हरियाणा के सांसदों में सबसे ज्यादा 675 प्रश्न पूछने वाले सांसद दुष्यंत चौटाला

संसद में हरियाणा के सांसदों में सबसे ज्यादा 675 प्रश्न पूछने वाले सांसद दुष्यंत चौटाला

Wed, 27 Feb 2019 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
संसद में हरियाणा के सांसदों में सबसे ज्यादा 675 प्रश्न पूछने वाले सांसद दुष्यंत चौटाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। हरियाणा के 10 सांसदों में से संसद में प्रश्न पूछने वालों में हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला सबसे आगे रहे हैं। आठ सांसदों के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सांसद दुष्यंत चौटाला ने सबसे अधिक 675 प्रश्न संसद में पूछे, जबकि दूसरे नंबर पर करनाल से भाजपा सांसद अश्वनी कुमार रहे, जिन्होंने 379 प्रश्न पूछे। सबसे कम प्रश्न पूछने वालों में कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी का नाम रहा, जिन्होंने केवल 57 प्रश्न पूछे। इनमें सांसद राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर के आंकड़े उपलब्ध नहीं हो पाए हैं।
16वीं लोकसभा का पहला सत्र एक जून 2014 को शुरू हुआ था और लोकसभा सत्र का अंतिम दिन 13 फरवरी 2019 था। कांग्रेस के एकमात्र सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने 115 सवाल पूछे और केवल 53 डिबेट में हिस्सा लिया और तीन प्राइवेट मेंबर बिल लोकसभा में रखे। उनके मुकाबले दुष्यंत चौटाला ने 21 प्राइवेट मेंबर बिल लोकसभा में पेश किए और 239 डिबेट्स में हिस्सा लिया। उनके अलावा बाकी 7 सांसदों की डिबेट्स का जोड़ किया जाए तो वह 184 ही बनता है।
विज्ञापन

डिबेट्स में हिस्सा लेने के मामले में करनाल से सांसद अश्विनी चोपड़ा ने पांच वर्ष के दौरान सबसे कम केवल सात डिबेट्स में ही हिस्सा लिया। सोनीपत से सांसद रमेश कौशिक हाजिरी के मामले में अव्वल रहे। उनकी लोकसभा में शत-प्रतिशत हाजिरी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस सांसद ने कितने प्रश्न पूछे
सांसद - प्रश्न पूछे - बहस - प्राइवेट मैंबर बिल
दुष्यंत चौटाला - 675 - 239 - 21
अश्विनी कुमार- 379 - 7 - 0
चरणजीत सिंह रोड़ी - 79 - 9 - 0
दीपेंद्र हुड्डा - 115 - 53 - 3
धर्मवीर - 218 - 14 - 0
राजकुमार सैनी - 57 - 23 - 0
रमेश चंद्र कौशिक - 238 - 18 - 1
रतनलाल कटारिया - 331 - 122 - 0
नोट: राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर के आंकड़े शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed