{"_id":"5bfc484ebdec2241505b9383","slug":"191543260238-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुए चुनावी चटखारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुए चुनावी चटखारे
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। नगर निगम चुनाव को लेकर सोशल मीडिया भी पूरी तरह एक्टिव हो गया है। भले ही अभी तक किसी भी पार्टी से मेयर पद के लिए प्रत्याशी का चेहरा साफ नहीं हुआ है, लेकिन सोशल मीडिया पर चटखारे भरी बहस छिड़ गई है। फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्वीटर और इंस्टाग्राम पर लगातार नगर निगम चुनाव को लेकर पोस्ट डाली जा रही हैं। कहीं किसी एक वार्ड को लेकर बहस छिड़ी हुई है तो कहीं मेयर पद के प्रत्याशियों को लेकर चर्चा चल रही है। फेसबुक के माध्यम से शहरवासियों से कठपुतली की बजाय अनुभवी और शिक्षित मेयर चुनने पर भी जोर दिया जा रहा है। कुछ लोग फेसबुक पर लाइव रहकर अपने विचारों से लोगों को अवगत करवा रहे हैं।
प्रत्याशियों ने बनाए व्हाट्सएप ग्रुप
निगम चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों की ओर से अपने-अपने व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जा रहे हैं। इन ग्रुपों में अपने वार्ड में रहने वाले जानकारों को शामिल किया जाने लगा है। प्रचार के लिए तैयार हर सामग्री इस ग्रुप में डाल दी जाती है। वहीं ग्रुप के जरिये लोगों से समर्थन भी मांगा जा रहा है। चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों की प्रचार टीम के सदस्य हाइटेक युग में इस तरीके को भी प्रचार तंत्र का एक सशक्त माध्यम मान रही है। प्रत्येक ग्रुप में गुड मॉर्निंग के साथ वोटों की अपील शुरू होती है, तो गुड नाइट तक जारी रहती है।
फेसबुक पर शेर-ओ-शायरी से हो रहा कटाक्ष
फेसबुक पर शेर-ओ-शायरी से पहले और अब के हालातों को लेकर कटाक्ष हो रहा है। कोई फेसबुक यूजर लिखता है कि मरते हुए शहर को बचाइए, खुद को ही मेयर बनाइए तो कोई लिख रहा है कि उसी को मेयर बनाइए जो शहर को तरक्की के रास्ते पर ले जाए। इस पर कमेंट्स भी मजेदार आया है। एक यूजर लिखता है कि शहर के विकास पति की दौड़ शुरू हो गई है। वहीं कई फेसबुक यूजर ऐसे प्रत्याशी को मेयर बनाने की अपील कर रहे हैं, जो शहर में सफाई व्यवस्था के हालात सुधार सके।
विज्ञापन
लगातार फेसबुक पर लाइव रहकर दर्शा रहे उपस्थिति
कुछ प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जो लगातार फेसबुक पर लाइव रहकर शहर में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं। ऐसे प्रत्याशी किसी भी समस्या को उठाने के लिए आसपास के लोगों को इकट्ठा करते हैं और फिर फेसबुक पर लाइव आकर निगम अधिकारियों और पुराने निगम प्रतिनिधियों को कोसते नजर आते हैं।