फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   शहर में अघोषित कर्फ्यू, बाजार, पेट्रोल पंप, कार्यालय बंद

शहर में अघोषित कर्फ्यू, बाजार, पेट्रोल पंप, कार्यालय बंद

Sat, 26 Aug 2017 01:00 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
शहर में अघोषित कर्फ्यू, बाजार, पेट्रोल पंप, कार्यालय बंद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
डेरा सच्चा सौदा के संचालक राम रहीम को दोषी करार देने के बाद शहर में अघोषित तौर पर कर्फ्यू लागू हो गया। सभी मार्केट बंद कर दी गई हैं। पेट्रोल पंप, सरकारी दफ्तर सहित पूरे एरिया को बंद करा दिया है। सभी 18 नाकों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
डेरा सच्चा सौदा के संचालक राम रहीम को दोषी करार देने के महज दो घंटे बाद ही बाजार में अघोषित तौर पर कर्फ्यू लागू हो गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर शाम करीब साढे़ चार बजे सभी पंप बंद कर दिए गए। संचालकों ने अपने पंपों के बाहर बोर्ड लगा दिए। इसके बाद पंप संचालकों की ओर से गेट पर रस्सी लगाकर इन्हें बंद कर दिया। कुछ जगह बेरिकेड भी लगा दिए गए।
विज्ञापन

करीब चार बजे से ही मार्केट बंद कराना शुरू कर दिया गया। राजगुरु मार्केट, होलसेल क्लॉथ मार्केट, आर्य बाजार, न्यू राजगुरु मार्केट, गणेश मार्केट, ग्रीन स्कवेयर मार्केट, रेड स्कवेयर मार्केट, पारिजात चौक, तलाकी गेट, नागोरी गेट, गोविंदगढ़ बाजार, डाबड़ा चौक, मॉडल टाउन मार्केट, जिंदल चौक एरिया सहित अन्य बंद हो गए। सरकारी कार्यालयों को भी कुछ ही देर में बंद करा दिया गया। सभी कर्मचारियों को घर भेज दिया गया। चौकीदारों को रातभर ड्यूटी पर सतर्क रहने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से सभी 18 नाकों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। किसी भी संदिग्ध वाहन की तुरंत तलाशी के आदेश जारी किए गए। कई एरिया की वीडियोग्राफी कराई गई। सभी 20 ड्यूटी मजिस्ट्रेट को 10 मिनट में अपडेट देने के निर्देश दिए गए। किसी तरह का अंदेशा होने पर तुरंत कंट्रोल रूम में सूचना के आदेश दिए गए।
डीसी ने ली आपात बैठक
डीसी निखिल गजराज ने स्थिति से निपटने के लिए कैंप ऑफिस में आपात बैठक ली। बैठक में सभी एरिया को अलर्ट करने का फैसला लिया गया। साथ ही कंट्रोल रूम के अनुसार काम करने का आदेश दिया गया। किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई के आदेश जारी किए गए।

बैंकों और एटीएम की सुरक्षा के आदेश जारी
जिला प्रशासन की ओर से सभी बैंक, एटीएम को भी बंद करा दिया गया। साथ ही बैंकों और एटीएम की सुरक्षा के लिए आदेश जारी किए गए। आयकर विभाग के दफ्तर को भी सुरक्षा बरतने के निर्देश दिए गए। रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा के प्रबंध किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed