फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बालसमंद पेट्रोल पंप पर गनमैन तैनात, एसपी ने किया निरीक्षण

बालसमंद पेट्रोल पंप पर गनमैन तैनात, एसपी ने किया निरीक्षण

Tue, 20 Jun 2017 12:44 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
बालसमंद पेट्रोल पंप पर गनमैन तैनात, एसपी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूूरो
हिसार।
बालसमंद में हरियाणा फिलिंग स्टेशन (पेट्रोल पंप) पर 1 करोड़ रुपये की चौथ मांगने व अंधाधुंध फायरिंग करने के मामले में एसपी मनीषा चौधरी दिन में करीब 12 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से 9 खोल मिले हैं। एसपी के साथ डीएसपी, सदर थाना इंस्पेक्टर व सीआईए की टीम साथ थी। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। उधर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम डा. अजय कुुमार के नेतृत्व में वहां पहुंची। पुलिस ने मौके से जरूरी सबूत एकत्रित किए हैं। पेट्रोल पंप एसोसिएशन भी मौके पर पहुंच गई। पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने सुरक्षा की मांग की। इस पर एसपी ने तुरंत एक गनमैन पेट्रोल पंप पर तैनात कर दिया है।
मौके पर ही एसपी मनीषा ने सीआईए टीम को अलर्ट किया। उन्होंने कहा कि मुझे वे बदमाश चाहिए, जिन्होंने यह घटना की है। फायरिंग करने वाले कौन थे हर हाल में गिरफ्तार होने चाहिए। पुलिस मुखबिरों से पता लगा रही है कि आखिर वारदात करने वाले कौन थे। सीआईए सहित कई टीमें धरपकड़ में जुट गई हैं। संदिग्ध ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन

पंप मालिक रवि रतन ने कहा कि बदमाश उसे जान से मार देते। शुक्र है वह ऑफिस में बैठे नहीं थे। उनकी ऑफिस चेयर में भी कारतूस के खोल मिले हैं। दीवारों व शीशों पर भी गोलियां लगी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बोली गश्त करने गए हुए थे
पेट्रोल पंप मालिक रवि रतन ने कहा कि चौकी के पास ही पेट्रोल पंप है। चौकी नजदीक होने के बावजूद बदमाश वारदात कर गए। उन्होंने कहा कि वारदात के बाद पुलिस तब पहुंची जब उन्होंने उनके पास कॉल की। आने के बाद पुलिस ने कहा कि वे तो गश्त पर गए हुए थे।

बदमाशों ने 1 करोड़ की चौथ मांगने वाला पत्र फेंका
बदमाशों की वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गई है। एक बाइक पर तीन बदमाश आते हुए दिख रहे हैं। एक बाइक चला रहा है तथा दो गन लहराते हुए आए और उन्होंने ऑफिस के सामने आते ही अंधाधुंध फायरिंग कर दी। छह सात फायरिंग ऑफिस की तरफ कीं और दो फायरिंग हवा में की। जाते हुए बदमाश 1 करोड़ की चौथ मांगने वाला पत्र फेंक गए।

पुलिस टीमें अलग-अलग दिशाओं में जांच कर रही हैं। संदिग्धों से पूछताछ जारी है। मौके का मुआयना किया था। पंप मालिक को पुलिस सुरक्षा दी गई है।
- मनीषा चौधरी, एसपी हिसार।


बालसमंद पेट्रोल पंप पर गनमैन तैनात, एसपी ने किया निरीक्षण
तीन युवकों ने की थी अंधाधुंध फायरिंग, मिले चले हुए 9 कारतूस
पेट्रोल पंप मालिक ने कहा में ऑफिस में नहीं था, मुझे लगती गोली, दिखाए सबूत कुर्सी पर लगी थी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed