Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Setback for Phool Kumar, who approached the court seeking an electricity connection; case dismissed.

Hisar News: बिजली कनेक्शन के लिए कोर्ट पहुंचे फूल कुमार को झटका, मुकदमा खारिज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Setback for Phool Kumar, who approached the court seeking an electricity connection; case dismissed.
हिसार। 26 लाख रुपये में मकान खरीदने का एग्रीमेंट और कब्जा मिलने का दावा कर बिजली कनेक्शन लेने के लिए अदालत पहुंचे गोबिंदनगर निवासी फूल कुमार को झटका लगा है। सिविल जज जूनियर डिवीजन आयुष की अदालत ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम को नया कनेक्शन जारी करने के निर्देश देने संबंधी मुकदमा लागत सहित खारिज कर दिया।
विज्ञापन


अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल मकान पर कब्जा होने से बिजली कनेक्शन का कानूनी अधिकार नहीं मिल जाता, इसके लिए कब्जे का आधार और संबंधित दस्तावेज साबित करना जरूरी है।
विज्ञापन


फूल कुमार ने दावा किया था कि उसने 16 मई 2019 को सुनील कुमार से 26 लाख रुपये में मकान खरीदने का एग्रीमेंट किया था। इसके तहत आठ लाख रुपये बयाने के दिए थे, जबकि मकान पर सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक का 18 लाख रुपये का ऋण बकाया था, जिसे किस्तों में चुकाने पर सहमति बनी थी। फूल कुमार के अनुसार, उसने बैंक की 3.18 लाख रुपये की किस्तें जमा करवाई थीं और मकान का कब्जा भी ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका कहना था कि मकान का पुराना बिजली कनेक्शन 21 जनवरी 2022 को कटवा दिया गया था। इसके बाद उसने नया कनेक्शन लेने के लिए निगम में आवेदन किया, लेकिन मकान मालिक सुनील कुमार की सहमति नहीं होने के कारण कनेक्शन जारी नहीं हुआ। इस पर उसने अदालत में मुकदमा दायर किया।


न गवाह पेश किए, न किस्तें जमा कराने के सबूत

सुनील कुमार ने एग्रीमेंट से इन्कार करते हुए फूल कुमार को मकान में किरायेदार बताया। सुनवाई के दौरान फूल कुमार कथित एग्रीमेंट के गवाहों को पेश नहीं कर पाया। उसने बैंक स्टेटमेंट, किस्तें जमा कराने की रसीदें या बैंक अधिकारी की गवाही भी प्रस्तुत नहीं की। अदालत ने सुनील कुमार की गवाही को विश्वसनीय मानते हुए फूल कुमार का दावा खारिज कर दिया। फैसले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रोशन लाल बनाम उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम मामले का हवाला देते हुए 10 नवंबर को मुकदमा लागत सहित खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed