{"_id":"6054fa088ebc3ec79e7bb94d","slug":"19-new-corona-patient-in-hisar-hisar-news-rtk6007142106","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में सात विद्यार्थियों सहित 19 नए कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में सात विद्यार्थियों सहित 19 नए कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
टीका लगवाते सेवानिवृत्त प्राचार्य अंबिका प्रसाद व साथ में खड़े विधायक डॉ. कमल गुप्ता व अन्य।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। इस साल में दूसरी बार एक दिन में सबसे अधिक 19 केस मिले हैं। इनमें सात विद्यार्थी शामिल हैं। इससे पहले 4 जनवरी को 19 कोरोना संक्रमित मिले थे।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीसी के जरिये बैठक कर जिला उपायुक्त से लेकर स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को रोकथाम के उपाय अपनाने व सख्ती बरतने के दिशा-निर्देश दिए हैं। बता दें कि इस साल के शुरुआती महीनों में कोरोना पर काफी हद तक नियंत्रण पाया हुआ था। प्रतिदिन दो से चार कोरोना मरीज ही मिल रहे थे। मगर अब फिर से कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं।
30 लोगों की संपर्क हिस्ट्री देखी जाएगी
अब स्वास्थ्य विभाग कोरोना पर काबू पाने के लिए एक तरफ ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग बढ़ाएगा और दूसरी तरफ संक्रमित मरीजों की संपर्क में आने वाले लोगों की अधिक से अधिक हिस्ट्री जुटाई जाएगी। अब प्रत्येक कोरोना मरीज के संपर्क में आने वाले 30 लोगों की हिस्ट्री ली जाएगी, जो पहले 10 से 15 तक थी। इसी के साथ विभाग अब ज्यादा कोरोना मरीजों पर अपनी निगरानी रखेगा। इसके लिए पहले कोरोना संक्रमित मिलने वाले मरीजों के लक्षण एवं हालत देखी जाएगी और उसी आधार पर उसे शिफ्ट किया जाएगा।
5 दिन बाद लिए जाएंगे सैंपल
इस समय विभाग ने दो हजार तक सैंपलिंग करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब कोरोना के बढ़ते मामले देख इसे बढ़ाने की योजना बनाई है। अभी संपर्क में आए लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है और पांच दिनों के बाद इन सभी के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
ये मिले संक्रमित
डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल एवं नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेजा के अनुसार शुक्रवार को सातरोड़ खास का 66 वर्षीय बुजुर्ग व 59 वर्षीय महिला, भाना गांव का 76 वर्षीय बुजुर्ग, संदलाना गांव के 17 वर्षीय दो छात्र, नारनौंद का 21 वर्षीय कैदी, नारनौंद का 23 वर्षीय मजदूर, टिब्बा दानासेर का 69 वर्षीय बुजुर्ग, आजाद नगर के 32 व 37 वर्षीय दो युवक, पाली गांव का 7 वर्षीय छात्र, सेक्टर 14 का 22 वर्षीय छात्र, नंगथला की 16 वर्षीय व 18 वर्षीय छात्रा, चंद्रलेन कॉलोनी निवासी स्वास्थ्य विभाग का 34 वर्षीय अकाउंटेंट, एएचयू का चिकित्सक एवं महावीर कॉलोनी का 19 वर्षीय महिला शामिल हैं। इनमें से विभाग ने गंभीर हालत के चलते तीन को जिला अस्पताल में दाखिल किया है और बाकी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है और रिकवरी रेट घटकर 97.81 प्रतिशत हो गया है।
दो मरीजों का नहीं लगा सुराग
शुक्रवार को आई रिपोर्ट में दो संक्रमित मरीज ऐसे मिले हैं, जिनका विभाग को कोई सुराग नहीं लगा हैं। दोनों मरीजों द्वारा दिए गए पते की पहचान नहीं हो पाई है। डॉ. सुभाष खटरेजा का कहना है कि अभी उनकी तलाश जारी है।
-----------------------
कोरोना के बढ़ते आंकड़ो पर रोक लगाने के लिए प्रशासन करेगा सख्ती
हिसार। उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने शुक्रवार को हुई बैठक में स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जिले में कोरोना टेस्टिंग प्रक्रिया बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि जिले में लोग सार्वजनिक स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय-समय पर स्कूलों, फैक्टरियों व अन्य स्थानों का दौरा कर वहां की स्थिति जानें। उधर डीआईजी बलवान सिंह राणा ने कहा कि पुलिस विभाग की ओर से मास्क न पहनने वाले लोगों के चालान किए जाएंगे और अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जाएगा। ऐसे में होली व अन्य त्योहारों के मद्देनजर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इस बैठक में एएसपी उपासना, सभी डीएसपी, एचएसवीपी से वेदप्रकाश, सीएमओ डॉ. रत्ना भारती, डिप्टी सीएमओ डॉ. तरुण व आईएमए अध्यक्ष जेपीएस नलवा आदि मौजूद रहे।
-------------------
तीसरे चरण के 4784 लाभार्थियों ने करवाया टीकाकरण
हिसार। जिले में शुक्रवार को तीसरे चरण के 4784 लाभार्थियों ने टीकाकरण करवाया है। विभाग ने शुक्रवार को 72 जगहों पर बूथों बनाए थे, जहां पर टीकाकरण किया गया। अब तक तीसरे चरण के 23960 लाभार्थियों को टीका लग चुका हैं। अब विभाग की ओर से टीकाकरण बढ़ाने को लेकर अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि आमजन जल्द से जल्द टीकाकरण करवा लें। इसके लिए विभाग ने फील्ड में आशा वर्कर एवं एएनएम की ड्यूटी लगाई हुई है। वैसे भी आशा व एएनएम काफी सहयोग कर रही है, जो लाभार्थियों को टीका लगवाने के लिए जागरूक कर बूथ पर लेकर पहुंच रही हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. जितेंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 4784 लाभार्थियों ने टीका लगवाया है। हमारी ओर से आमजन को जागरूक किया जा रहा है।