फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ऑनलाइन आवेदन के बाद भी अभिभावकों से मांगी जा रही हार्ड कॉपी

ऑनलाइन आवेदन के बाद भी अभिभावकों से मांगी जा रही हार्ड कॉपी

Sat, 13 Apr 2019 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन के बाद भी अभिभावकों से मांगी जा रही हार्ड कॉपी
हिसार/बालसमंद। नियम 134-ए के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के बाद भी अभिभावकों से बच्चों के दस्तावेजों की हार्ड कॉपी मांगी जा रही है। इस कारण अभिभावकों को दोहरी प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। वहीं शुक्रवार को बीईओ कार्यालयों में नियम 134ए के तहत आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की लिस्ट देखने आए अभिभावकों को लिस्ट नहीं मिली। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि रात 12 बजे और सुबह भी आवेदन प्रक्रिया चलने के कारण लिस्ट तैयार नहीं की जा सकी। अब शनिवार सुबह 11 बजे के बाद सभी बीईओ कार्यालयों के बाहर लिस्ट लगाई जाएगी। उसी समय एडमिट कार्ड बांटने का काम शुरू होगा। एडमिट कार्ड लेने के लिए अभिभावकों को बच्चे का सत्यापित आधार कार्ड, फोटो और फार्म की हार्ड कॉपी लानी होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शिक्षा विभाग द्वारा पहली बार नियम 134-ए के तहत आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन की गई थी। अभिभावकों को सारी डिटेल पोर्टल के जरिये ऑनलाइन भरने के लिए कहा गया। मगर अब एडमिट कार्ड लेने के समय अभिभावकों को हार्ड कॉपी जमा करवाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

कल सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी परीक्षा
नियम 134-ए के तहत आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा रविवार को सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। इसके लिए प्रत्येक खंड में एक से तीन स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उस स्कूल के प्रिंसिपल ही परीक्षा केंद्र अधीक्षक होंगे, जबकि अन्य स्टाफ सदस्य परीक्षा करवाने में सहयोग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी डेट के बाद भी भरे गए फार्म
नियम 134-ए के तहत आवेदन करने का वीरवार रात 12 बजे तक का समय दिया गया था। मगर विभागीय वेबसाइट अपडेट न होने के कारण अंतिम तिथि के बाद भी आवेदन लिए गए। कई विद्यार्थियों के फार्म शुक्रवार को सुबह भी ऑनलाइन भरे गए।
इस प्रकार हैं सभी खंडों के परीक्षा केंद्र
हिसार द्वितीय.......... राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सुशील भवन हिसार
हिसार प्रथम.......... राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गंगवा और होली चाइल्ड स्कूल, हिसार
हांसी प्रथम............ मानवती आर्य कन्या स्कूल, हांसी
हांसी द्वितीय......... राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हांसी
नारनौंद............... राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारनौंद
बास................... राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बास
उकलाना........... आरोही स्कूल, गांव उकलाना
अग्रोहा............. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अग्रोहा
बरवाला........... राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नहर कोठी, बरवाला
आदमपुर.......... राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आदमपुर
दूसरी से आठवीं कक्षा तक कुल आवेदन आए - 7276
हिसार प्रथम....... 2306
हिसार द्वितीय...... 580
हांसी प्रथम...... 1504
हांसी द्वितीय...... 112
आदमपुर......... 594
नारनौंद.......... 466
उकलाना........ 787
बरवाला......... 696
अग्रोहा......... 133
कक्षा अनुसार आए कुल आवेदन
दूसरी......... 1031
तीसरी ........870
चौथी......... 856
पांचवी....... 860
छठी......... 798
सातवीं...... 797
आठवीं...... 887
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद भी सिर्फ हिसार में ही अधिकारी हार्ड कॉपी मांग रहे हैं, जबकि भिवानी में हमने पता किया था, वहां हार्ड कॉपी नहीं मांग रहे। जब ऑनलाइन ही फार्म भरवा दिया तो हार्ड कॉपी मांगने का क्या औचित्य है।
-प्रेम कुमार, अभिभावक

शुक्रवार को बीईओ कार्यालय में लिस्ट देखने गए थे। मगर वहां कर्मचारियों ने बताया कि लिस्ट तैयार नहीं हो सकी है, अब शनिवार को दोबारा आना। एडमिट कार्ड लेते समय सारे कागजों की हार्ड कॉपी जमा करवानी होगी।

मुकेश कुमार, अभिभावक

नियम 134-ए के तहत आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। शनिवार को लिस्ट लगने के साथ ही एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। हार्ड कॉपी अभिभावकों की सुविधा के लिए ही ली जा रही है, ताकि कोई भी बच्चा रह न जाए।
-इंद्रजीत कौर, बीईओ, हिसार प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed