फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   नियम 134-ए : अंतिम तिथि बढ़ी 11 अप्रैल तक होंगे आवेदन, 14 अप्रैल को होगा टेस्ट

नियम 134-ए : अंतिम तिथि बढ़ी 11 अप्रैल तक होंगे आवेदन, 14 अप्रैल को होगा टेस्ट

Tue, 02 Apr 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
नियम 134-ए : अंतिम तिथि बढ़ी 11 अप्रैल तक होंगे आवेदन, 14 अप्रैल को होगा टेस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बालसमंद (हिसार)। नियम 134-ए के तहत निजी स्कूलों में फ्री दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है। नियम 134-ए के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि शिक्षा विभाग ने बढ़ा दी है। अब 11 अप्रैल तक आवेदन किए जा सकेंगे।
गौरतलब है कि नियम 134-ए के तहत निजी स्कूलों में फ्री दाखिला लेने के लिए 28 अप्रैल से फार्म भरने शुरू हो चुके हैं। फार्म ऑनलाइन शुरू किए गए हैं। विभाग की वेबसाइट न चल पाने के कारण आवेदन की अंतिम तिथि में एक सप्ताह की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले विभागीय वेबसाइट कभी चल पड़ती कभी नहीं चलती थी। वेबसाइट न चल पाने के कारण अभिभावकों की परेशानी कम करने के लिए अंतिम तिथि में बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन

फार्म शुरू होने के पहले दिन 662 फार्म पूरे हरियाणा से ऑनलाइन भरे गए थे। उसके बाद दो दिन वेबसाइट का पेज ही नहीं खुला। इन दो दिनों में कुल 112 फार्म ऑनलाइन भरे गए। रविवार को वेबसाइट चली तो 6512 फार्म ऑनलाइन भरे गए। सोमवार सुबह को स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन वेबसाइट से हटा दिया गया। कुछ समय बाद पोर्टल सही चला तो रजिस्ट्रेशन शुरू हुए तो वेबसाइट का पेज खुलना ही बंद हो गया। खबर लिखे जाने तक 11 हजार से अधिक आवेदन हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात खंडों के 370 स्कूलों की 7209 सीटों पर होंगे दाखिले
हांसी प्रथम.... 86 स्कूल.... 1322 सीटें
हांसी द्वितीय.... 25 स्कूल... 385 सीटें
हिसार प्रथम.... 113 स्कूल... 2412 सीटें
हिसार द्वितीय... 66 स्कूल.... 1435 सीटें
आदमपुर........ 31 स्कूल..... 718 सीटें
अग्रोहा.......... 18 स्कूल...... 499 सीटें
उकलाना....... 31 स्कूल...... 438 सीटें
नोट: जैसे-जैसे निजी स्कूल खाली सीटों की जानकारी भेज रहे हैं, उसी प्रकार सीटों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

ये रहेगा नया शेड्यूल
28 अप्रैल से 11 मार्च तक संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों में ऑफ लाइन और वेबसाइट से ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे। 12 अप्रैल को जमा हुए आवेदन फार्मों की जांच करके लिस्ट चस्पा की जबकि, 14 अप्रैल को लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 18 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया जाएगा। ब्लॉक लेवल पर 19 अप्रैल को पहला ड्रा निकाला जाएगा। 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक पहली लिस्ट के आधार पर दाखिले होंगे।

अभिभावक बोले- ऑफलाइन आवेदन हो
इस बार नियम 134-ए के तहत दाखिला लेने की प्रक्रिया आसान नहीं है। प्रशासन द्वारा कहा गया था कि फार्म ऑनलाइन भरे जा सकेंगे, लेकिन जो लिंक दिया गया है, उसका सर्वर काम नहीं कर रहा है। इस कारण अभिभावक असमंजस में हैं कि उनके बच्चे कहीं दाखिले से वंचित न रह जाएं। अभिभावकों को कार्यालयों के चक्कर काटने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि ऑनलाइन के बजाय आवेदन ऑफलाइन ही जमा होने थे।


ऑफलाइन आवेदन के लिए मना नहीं कर सकते अधिकारी
अभी तक जिले के खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों में ऑफ लाइन आवेदन नहीं लिए जा रहे है। स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के जिला प्रधान पुनीत कुमार ने बताया कि इस बार ऑनलाइन फार्म शुरू होने के कारण अभिभावकों सहित संगठन को भी काफी परेशानी हो रही है। वेबसाइट चल नहीं रही है। नोटिफिकेशन के अनुसार अधिकारी ऑफलाइन आवेदन लेने से मना नहीं कर सकते। अधिकारी ऑफलाइन आवेदन लेने शुरू करे या वेबसाइट की खामियों को दूर करवाए, अन्यथा संगठन अभिभावकों के साथ किसी बड़े आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed