{"_id":"5c759134bdec224e1b7f7797","slug":"181551208756-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्षी पार्षदों की एकजुटता देख भाजपा नहीं कर पाई बहुमत पेश करने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्षी पार्षदों की एकजुटता देख भाजपा नहीं कर पाई बहुमत पेश करने का दावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव मंगलवार को स्थगित हो गए। विपक्षी पार्षदों की एकजुटता देखकर भाजपा बहुमत पेश करने का दावा नहीं कर पाई। चुनाव से पहली रात को ही अपने कई पार्षदों को चंडीगढ़ भेज दिया। वहीं विपक्षी पार्षद भी नगर निगम कार्यालय में थोड़ी सी दूरी पर बैठकर भाजपा पार्षदों के बैठक में पहुंचने का इंतजार करते रहे। भाजपा पार्षदों के बैठक में पहुंचते ही विपक्षी पार्षद भी आकर अपना दावा पेश करते। करीब आधे घंटे तक निगम कमिश्नर अशोक गर्ग अन्य अधिकारियों के साथ पार्षदों के पहुंचने की बाट देखते रहे। जब 20 में से एक भी पार्षद नहीं आया तो कमिश्नर ने बैठक स्थगित करने के आदेश दे दिए।
आज विधानसभा का सत्र देखेंगे भाजपा के पार्षद
भाजपा ने रात में ही वार्ड नंबर 2 की पार्षद कविता केडिया के पति प्रवीण केडिया, वार्ड नंबर 4 के पार्षद अनिल सैनी, वार्ड नंबर 5 की पार्षद ज्योति महाजन के पति भीम महाजन, वार्ड नंबर 8 के पार्षद भूपसिंह रोहिल्ला, वार्ड नंबर 9 के पार्षद जयप्रकाश, वार्ड नंबर 15 के पार्षद प्रीतम सैनी को चंडीगढ़ भेज दिया। अब इन पार्षदों व पार्षद प्रतिनिधियों को सुबह विधानसभा का सत्र दिखाया जाएगा। इनमें से जयप्रकाश निर्दलीय पार्षद बने थे।
पार्षद जयबीर गुर्जर गए राजस्थान, हिसार में ही रहे डॉ. महेंद्र जुनेजा
इसके अलावा वार्ड नंबर 18 से भाजपा पार्षद जयबीर गुर्जर भी सुबह ही राजस्थान चले गए। वहीं वार्ड नंबर 17 से भाजपा पार्षद डॉ. महेंद्र जुनेजा हिसार में ही रहे। वहीं वार्ड नंबर 10 की पार्षद बिमला देवी ने भी भाजपा को ही समर्थन दे दिया है। हालांकि बिमला देवी या उनके पति में से कोई भी चंडीगढ़ नहीं गया।
विज्ञापन
विपक्ष के ये पार्षद रहे एकजुट
विपक्षी खेमे में वार्ड नंबर 1 के पार्षद अनिल जैन, वार्ड नंबर 3 की पार्षद शालू दीवान, वार्ड नंबर 6 के पार्षद उमेद खन्ना, वार्ड नंबर 11 की पार्षद सरोज बाला, वार्ड नंबर 12 के पार्षद जगमोहन मित्तल, वार्ड नंबर 13 की पार्षद अमिता सिंह, वार्ड नंबर 16 के पार्षद विनोद ढांडा, वार्ड नंबर 19 के पार्षद नरेंद्र शर्मा और वार्ड नंबर 20 की पार्षद अंबिका शर्मा एकजुट रहे।
दावा- विपक्षी खेमे से दो पार्षद अपने साथ करने में सफल हुए मेयर
मेयर गौतम सरदाना की ओर से कुछ पार्षदों को भाजपा खेमे में शामिल करने की कोशिश की गई। दावा है कि मेयर विपक्षी खेमे के दो पार्षदों का समर्थन पाने में सफल भी हो गए। वार्ड नंबर 10 की पार्षद बिमला देवी और वार्ड नंबर 14 के पार्षद अमित ग्रोवर ने भाजपा के समर्थन का एलान कर दिया है।
सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के लिए बैठक रखी गई थी। निर्धारित समय 11 बजे के बाद आधे घंटे तक इंतजार किया गया। एक भी पार्षद नहीं आने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई है।
- अशोक कुमार गर्ग, कमिश्नर, नगर निगम
अगर बैठक में भाजपा के पार्षद आते तो हमारा खेमा भी अपना दावा पेश करता। मगर भाजपा ने चुनाव में भाग ही नहीं लिया। ऐसा पहली बार हुआ है जब सत्ता पक्ष ही चुनाव से पीछे हट गया। अगर चुनाव होते तो भाजपा खेमे के भी पार्षद हमारे पक्ष में वोटिंग करते। हमारे पक्ष में 14 पार्षद तय थे।
- पंकज दीवान, पार्षद प्रतिनिधि, वार्ड नंबर 3
अब यह है स्थिति
कुल पार्षद - 20
भाजपा के अपने पार्षद - 7
भाजपा को समर्थन देने वाले पार्षद - 4
विपक्ष में पार्षद - 9