{"_id":"5b0b04734f1c1b8d6e8b4f9b","slug":"181527448691-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीकृत मांगों की अधिसूचना जारी कराने के लिए आशा वर्कर्स ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वीकृत मांगों की अधिसूचना जारी कराने के लिए आशा वर्कर्स ने किया प्रदर्शन
Updated Mon, 28 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
आशा वर्कर्स ने प्रदेेेश सरकार के साथ 1 फरवरी 2018 को हुए समझौते को लागू करवाने व नोटिफिकेशन जारी करवाने के लिए रविवार को प्रदर्शन किया। आशा वर्कर्स ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन के बाद विधायकों को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
रविवार सुबह से ही आशा वर्कर नागरिक अस्पताल में एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। यूनियन की राज्य अध्यक्ष प्रवेश कुमारी ने वर्करों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में आशा वर्कर्स ने 17 जनवरी से लेकर 1 फरवरी 2018 तक अपनी मांगों को लेकर आंदोलन चलाया था। 1 फरवरी 2018 को हरियाणा सरकार मंत्री और विभाग के आला अधिकारियों के साथ यूनियन प्रतिनिधिमंडल की बातचीत हुई। मागें स्वीकार कर लेने व जल्द ही स्वीकृत मांगों चिट्ठी जारी होने की बातचीत पर आंदोलन वापस ले लिया था। समझौते को 3 महीने गुजर चुके हैं परन्तु अभी तक सरकार ने स्वीकार की गई मांगों का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। सरकार ने आशा वर्करों के साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने कहा की सरकार जल्द से जल्द आशा वर्करों की मांगों का नोटिफिकेेशन जारी नहीं किया तो बड़ा आंदोलन करेंगी। प्रदर्शन की अध्यक्षता सीमा ने की। संचालन मंजू धांसू ने किया।
प्रदर्शन के बाद विधायक कुलदीप बिश्नोई व रेणुका बिश्नोई के नाम ज्ञापन रणधीर पनिहार को सौंपा। इनेलो विधायक रणबीर गंगवा, अनूप धानक, वेद नारंग, भाजपा विधायक कमल गुप्ता को भी ज्ञापन सौंपा। सभी विधायकों ने आशा वर्करों की मांगों का समर्थन किया। विधानसभा में भी इनकी मांगों को मनवाने को आश्वासन दिया।
विज्ञापन
प्रदर्शन को सीटू जिला सचिव कामरेड सुरेश, मोहन लाल राजली, विरेंद्र दुर्जनपुर, रंजू देवी, कृष्णा, सुमन, सुदेश, रोशनी उकलाना, दर्शना सरहेड़ा और मिड डे मिल की जिला प्रधान अंग्रेज देवी सहित अन्य ने संबोधित किया।
यह थी स्वीकृत मांग
1 प्रत्येक आशा को अब 4000 रुपये प्रतिमाह फिक्स मिलेंगे।
2 टीकाकरण,फैमिली प्लानिंग, संस्थागत डिलिवरी के भत्तों में बढोतरी
3 भत्तों में हुई कुल बढ़ोतरी का 50 प्रतिशत अतिरिक्त दिया जाए।
4 फैसलिटेटर को दोबार काम पर रखने व केस वापस करने की बात मानी थी
5 सभी आशा वर्कर्स को एंड्रॉयड फोन दिए जाएंगे
6 अलमारी ओर रजिस्टर देना विभाग ने स्वीकार किया था।
7 आशा वर्कर की दुर्घटना में मृत्यु होने पर 3 लाख मुआवजा की बात हुई थी।
8 एएनएम -स्टाफ नर्स भर्ती में आशा को अनुभव का वेटेज स्वीकार किया गया था।