फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   निगम की टीम के विरोध में रोड जाम कर नारेबाजी , धरने पर बैठे डिप्टी मेयर

निगम की टीम के विरोध में रोड जाम कर नारेबाजी , धरने पर बैठे डिप्टी मेयर

Sat, 23 Dec 2017 12:53 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
निगम की टीम के विरोध में रोड जाम कर नारेबाजी , धरने पर बैठे डिप्टी मेयर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
पुरानी सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाने के समय सामान जब्त करने के लेकर दुकानदार आक्रोशित हो गए। दुकानदारों ने निगम की टीम पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। विरोध जताते हुए रोड जाम कर दिया। बाद में मौके पर पहुंचे डिप्टी मेयर भीम महाजन, जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष गौतम सरदाना व्यापारियों के साथ धरने पर बैठ गए।
नगर निगम की अतिक्रमण हटाने वाली टीम शुक्रवार को करीब शाम छह बजे पुरानी सब्जी मंडी चौक के पास पहुंची थी। निगम की टीम यहां महाबीर प्रसाद की दुकान से साबुन की पेटी उठाने लगी तो दुकानदार ने विरोध कर दिया। निगम की टीम में शामिल कर्मचारियों ने दुकानदार के साबुन की पेटी छीनकर अपनी गाड़ी में रखना शुरू कर दिया। इस पर दुकानदार भड़क गया। आस-पड़ोस के दुकानदार भी मौके पर आ गए। दुकानदारों ने विरोध जताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ दुकानदारों ने रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन

दुकानदारों का आरोप
दुकानदार लक्ष्मीनारायण, राजेश कुमार, संजय, नरेश और राजकुमार ने आरोप लगाया कि कि करीब 10-12 निगम कर्मचारियों ने धावा बोलकर गुंडागर्दी करते हुए सामान उठाना शुरू किया। कर्मचारी दुकानों से दो काउंटर, साबुन की पेटी, मूंगफली का कट्टा, करीब 25 फूल झाडू़ आदि उठाकर ले गए। काउंटर से दुकान का गल्ला उठाने की भी शिकायत दी। इसमें बिना गिने हुए रुपये भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट बंद कर दिया धरना, की नारेबाजी
घटना के विरोध में व्यापारियों ने पूरी मार्केट की दुकानों को बंद कर दिया। निगम के डिप्टी मेयर भीम महाजन, जन संघर्ष समिति के प्रधान गौतम सरदाना, ओमप्रकाश बजाज, बबलू आदि मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने जाम को खुलवाते हुए दुकानदारों को समझाया। इसके बाद यह सभी मार्केट में धरने पर बैठ गए। निगम की अतिक्रमण हटाने वाली टीम का खुलकर विरोध करते हुए नारेबाजी करने लगे।
शिकायत में निगम कर्मियों को बताया गुंडा
दुकानदारों ने निगम टीम के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर चौकी इंचार्ज को शिकायत भी दी। इसमें दुकानदार महाबीर प्रसाद ने कहा कि कुछ गुंडे टाइप के लोग शाम को दुकान में घुस आए। दुकान से सामान उठाकर ले जाने लगे। हमने पूछा तो बोले कि निगम से आए हैं। इस तरह की गुंडागर्दी करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
एसई ने धरना देने वालों को मनाया
करीब आठ बजे निगम के एसई रामजीलाल, एमई प्रवीन कुमार धरने पर पहुंचे। रामजीलाल ने कहा किसी कर्मचारी ने अगर गलत काम किया होगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में शनिवार सुबह 11 बजे पुरानी सब्जी मंडी चौक पर ही निगम अधिकारी पहुंचेंगे। दुकानदारों से बातचीत कर आगे का फैसला लिया जाएगा।
पहले दुकानदार करेंगे बैठक
निगम के साथ 11 बजे मीटिंग से पहले पुरानी मंडी के दुकानदार शनिवार सुबह 10 बजे दुकानदार अपनी बैठक करेंगे। दुकानदार इसके बाद ही निगम अधिकारियों के साथ फैसला करेंगे।

निगम कर्मियों की गुंडागर्दी की शिकायत के बाद मौके पर पहुंचा था। दुकानों के अंदर से सामान उठाना पूरी तरह से गलत है। कर्मचारियों का व्यवहार भी बेहद गलत था। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चले पर इसकी वीडियोग्राफी जरूर कराएं, जिससे सच का पता लग सके। हमने धरना देकर विरोध जताया था। शनिवार को इस बारे में फैसला करेंगे।

-भीम महाजन, डिप्टी मेयर, नगर निगम हिसार

कुछ दुकानदारों ने निगम की टीम पर आरोप लगाए हैं। दुकानदार धरना दे रहे थे। हमने मौके पर जाकर लोगों को समझाया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इस मामले में दुकानदारों को शनिवार 11 बजे बुलाया गया है। दोनों पक्षों की बातें सुनकर आगे का फैसला किया जाएगा।
-रामजीलाल, एसई नगर निगम हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed