{"_id":"59fb70f84f1c1b6d548ba70b","slug":"181509650680-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंच पर आकर यू आर माई लव चार्जर गाया तो युवाओं ने बजाई सीटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंच पर आकर यू आर माई लव चार्जर गाया तो युवाओं ने बजाई सीटियां
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
जीजेयू युवा महोत्सव में दूसरा दिन स्टेज कलाकारों के नाम रहा। वन एक्ट प्ले में युवाओं ने अपनी कला की प्रतिभा दिखाई। हरियाणवी स्किट के जरिये समाज की कुरीतियों पर हमला बोला। इसमें बाबा राम रहीम पर आधारित स्किट में अंधविश्वास पर हमला बोलते हुुए नेताओं की पोल खोली। किसानों के आत्महत्या तक पहुंचने का सीन भी स्किट के जरिये दिखाया।
जीजेयू में चल रहे 7वें युवा महोत्सव के दूसरे दिन वन एक्ट प्ले ने सभागार में उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया। विश्वविद्यालय व महाविद्यालय की विभिन्न टीमों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसमें यूटीडी के कलाकारों ने प्रसिद्ध नाटक टोबा टेक सिंह का मंचन किया। इसमें देश के बंटवारे के समय का दर्द दिखाया गया। इसमें कुछ कॉमेडी सीन भी युवाओं को पसंद आए। एफसी कॉलेज की छात्राओं रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित नाटक भी युवाओं ने खूब पसंद किया। इसमें मंगल पांडेय का अभिनय काफी दमदार रहा। जाट कॉलेज का नाटक भी पसंद किया गया। नारी सशक्तीकरण पर आधारित वन एक्ट प्ले को भी दर्शकों की खूब तालियां मिली।
यह कॉलेज ले रहे हिस्सा
युवा महोत्सव में विश्वविद्यालय की टीमों के साथ विश्वविद्यालय से संबद्ध हुए दयानंद महाविद्यालय, हिसार, चौधरी छोटू राम मेमोरियल जाट कॉलेज हिसार, फतेहचंद महिला महाविद्यालय हिसार, राजकीय महाविद्यालय, छोटू राम लॉ कॉलेज, आदर्श सुभाष तायल महाविद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय नलवा, राजकीय महाविद्यालय नारनौंद, राजकीय महाविद्यालय बरवाला, एमएलबी महाविद्यालय हिसार, इंपीरियल महाविद्यालय कॉलेज, पीपीआईएमटी महाविद्यालय, प्राणनाथ प्रणामी आदर्श महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय हांसी, एसडी महिला महाविद्यालय हांसी और एफजीएम राजकीय महाविद्यालय हिसार की टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
सन्नी देओल की आवाज को पसंद किया
मेन स्टेज पर दोपहर बाद मिमिक्री ने युवाओं को खूब गुदगुुदाया। इसमें सन्नी देओल, धर्मेंद्र, नाना पाटेकर से लेकर पशु-पक्षियों तक की आवाज सुनाई गई। जिस पर युवाओं की खूब तालियां बजी। फिल्मी कलाकारों की आवाजों को सबसे अधिक पसंद किया गया।
मूक अभिनय से कही सारी बातें
माइम के जरिये कलाकारों ने अपना मूक अभिनय दिखाया। इसमें किसानों की समस्या, आतंकवाद की समस्या, महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध के अलावा कई अन्य मुद्दों को उकेरा गया।
बाबा राम रहीम के किरदार को तालियां
दोपहर बाद के सत्र में हुई स्किट को सबसे अधिक तालियां मिली। बाबा राम रहीम का किरदार मंच पर आते ही सीटियां गूंजने लगी। यू आर माई लव चार्जर गाना गाया तो युुवाओं ने काफी जोश दिखाया। इस नाटिका में नेताओं को बाबाओं के पैरों में गिरते दिखाया। वोट की राजनीति के लिए बाबाओं की शरण में जाने वाले नेताओं की पूरी पोल खोली। हरियाणवी नाटिकाओं में किसानों की हालत को भी दिखाया। इसमें दिखाया कि किस तरह से किसान का बेटा जहर पीने तक की हालत में पहुंचता है। इसके अलावा कन्या भ्रूण हत्या को लेकर समाज में आ रहे बदलाव को भी स्किट के जरिये दिखाया। देसी अंदाज में हरियाणवी लघु नाटिकाओं में पूरा हॉल भरा नजर आया। करीब चार घंटे तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ।
विविध कलाओं के जरिये दिखाई प्रतिभा....
इंस्टॉलेशन और स्पॉट फोटोग्राफी विधाएं, क्ले मॉडलिंग, कोलॉज मेकिंग, पोस्टर मेकिंग और रंगोली विधाएं प्रस्तुत की गईं। इन प्रतियोगिताओं में भी कला के दिग्गज अपनी जीत के लिए पसीना बहाते दिखे।
कम दर्शकों के बावजूद दिखा उत्साह
विश्वविद्यालय के शिक्षण खंड चार के सभागार में लाइट वोकल (इंडियन) सोलो, लोक गीत सोलो (जनरल), लोक वाद्य सोलो (हरियाणा), पश्चिमी वाद्य (सोलो), पश्चिमी वॉकल (सोलो) समूह गीत (पश्चिमी) तथा समूह गीत (सामान्य-भारत) विधाओं की प्रस्तुति रही। यहां दर्शक कम होने के बाद भी उत्साह कम नहीं था।
प्रस्तुति दी जा रही है।