फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   निगम के डंपिंग स्टेशन से बाहर आया कचरा एनएच 65 के निर्माण में डाल रहा बाधा,

निगम के डंपिंग स्टेशन से बाहर आया कचरा एनएच 65 के निर्माण में डाल रहा बाधा,

Mon, 30 Oct 2017 12:59 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
निगम के डंपिंग स्टेशन से बाहर आया कचरा एनएच 65 के निर्माण में डाल रहा बाधा,
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
नगर निगम के डंपिंग स्टेशन से बाहर आये कचरे से कैथल राजस्थान बार्डर को जोड़ने वाले एनएच 65 के फ्लाई ओवर ब्रिज के निर्माण में बाधा डाल रहा है। कचरे के कारण रोड ब्लॉक हो रहा है और आम लोगों को हादसे का शिकार होना पड़ रहा है। कचरा हाइवे पर आ जाने से गाय इसे खाने के लिए ऑन रोड आ रही हैं। इसके कारण आम लोगों की जान तक जा रही है। मामले को लेकर एनएचआई ने निगम कमिश्नर को चिट्ठी लिखकर कचरे को हाइवे पर न डालने देने की बात कही है।
कांट्रेक्टर को आ रही है परेशानी, पीपीपी मोड़ पर करवाया जा रहा है निर्माण
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने इसको लेकर निगम को लेटर भेजा है। उन्होंने कमिश्नर को लिखा है कि यह पूरी तरह से अवैध है। यहां नेशनल हाइवे पर कचरा डालना हादसे को न्यौता देना है। पीपीपी मोड़ पर यह काम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

कांट्रेक्टर ने लिखी थी एनएचआई को चिट्ठी
इस प्रोजेक्ट पर काम रहे कांट्रेक्टर ने इस मामले को लेकर पहले एनएचआई को चिट्ठी लिखी थी। कांट्रेक्टर ने लिखा था कि इस कारण से उनकी टीम काम नहीं कर पा रही। हिसार से सिरसा व बरवाला की तरफ जाने वाले रोड को जोड़ने में भी बाधा आ रही है। इसके अलावा ब्रिज के निर्माण में भी बाधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण भी कर चुके हैं शिकायत और चेतावनी
हाइवे पर डाले जा रहे कचरे को लेकर ढूंढूर के लोग पहले ही शिकायत कर चुके हैं। वे बार बार निगम कार्यालय पहुुंचकर निगम अधिकारियों से मांग कर रहे हैं कि कचरे के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। मगर इसके बावजूद निगम इसका स्थायी समाधान नहीं करवा पा रहा। वहां जलाए जा रहे कचरे को लेकर भी ग्रामीणों ने कई बार विरोध किया है।

ये है सॉलिड वेस्ट प्लांट बनाने को लेकर मौजूदा स्थिति
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाने को लेकर नगर निगम को जमीन अलॉट हो चुकी है। निगम के पास इस प्रोजेक्ट के लिए खर्च करने के लिए धन नहीं है। इसको लेकर निगम ने करोड़ों रुपये का एक एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय को भेजा हुआ है। जब फंड व अप्रूवल आ जाएगी तो स्त्रत्त्ी काम शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed