फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   18 seater aircraft will land in Hisar on December 12: Dushyant Chautala

हिसार में 12 दिसंबर को उतरेगा 18 सीटर विमान : दुष्यंत चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
18 seater aircraft will land in Hisar on December 12: Dushyant Chautala
हिसार रेस्ट हाउस में डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 12 दिसंबर को 18 सीटर डोनियर एयरक्राफ्ट हिसार में उतारने का प्रयास रहेगा। रनवे का काम मार्च 2023 तक पूरा होगा। इस दौरान उन्होंने इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला को चुनौती दी। उन्होंने कहा डॉ. अजय सिंह चौटाला ने 670 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की थी, अभय चौटाला उनसे आधी 335 किलोमीटर की भी पैदल यात्रा कर लें तो मैं उन्हें सीरियस पॉलिटिशियन मान लूंगा। वे शुक्रवार को हिसार के रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गठबंधन में दोनों पार्टी की अपनी-अपनी कमिटमेंट होती हैं। हमने जनता हित के लिए काफी काम किए हैं। पेंशन बढ़ाने के सवाल पर उन्होंने कहा पिछले दो साल में 250-250 रुपये बढ़ाई थी। इस साल भी पेंशन बढ़ाने के लिए सीएम से बात हुई है। आगे भी इसे बढ़ाते रहेंगे। एमबीबीएस के मामले में डिप्टी सीएम ने कहा कि अब छात्रों को मान लेना चाहिए। सरकार ने बांड की रकम 40 लाख को 30 लाख रुपये कर दिया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि हमारे 10 जिला पार्षद जीते हैं।
विज्ञापन

तीन हजार एकड़ में बनेगी इंटीग्रेटिड मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट
डिप्टी सीएम ने कहा कि आईएमसी की बैठक हुई थी। जल्द ही केंद्र सरकार के साथ एमओयू होगा। करीब तीन हजार एकड़ में एयर हरियाणा व केंद्र सरकार के सहयोग से इंटीग्रेटिड मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट शुरू होगी। ऐलिवेटेड रोड के लिए 760 करोड़ का बजट मांगा था, मिड बजट में इसे लाने की कोशिश करेंगे।

हिसार रेस्ट हाउस में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद

हिसार रेस्ट हाउस में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed