फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   17,396 applicants are waiting for Happy Card

Hisar News: सब डिपो में दो महीने से नहीं आए नए हैप्पी कार्ड, 17,396 आवेदक कर रहे इंतजार

Sun, 19 Jan 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 19 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
17,396 applicants are waiting for Happy Card
हांसी में हैप्पी कार्ड लेने के लिए बस स्टैंड की बस पास शाखा में पहुंचे आ‌वेदक।
हांसी। दो महीने से सब डिपो में नए हैप्पी कार्ड की खेप नहीं आ रही है। उपमंडल में करीब 17,396 आवेदक अपने हैप्पी कार्ड के इंतजार में हैं। वहीं 13,009 लोगों ने अब तक हैप्पी कार्ड नहीं लिए हैं।
विज्ञापन

करीब दो महीने पहले नवंबर माह में सब डिपो में पांच हजार हैप्पी कार्ड आए थे। उसके बाद से अब तक हैप्पी कार्ड नहीं आए हैं। हैप्पी कार्ड न आने के कारण आवेदक परेशानी झेल रहे हैं। वह कार्ड के लिए बस स्टैंड के चक्कर काट रहे हैं। जिस पर उन्हें जवाब दिया जाता है कि जब कार्ड आएगा तो उनके पास मैसेज आएगा व ओटीपी भी आएगा। उसके बाद ही वह हैप्पी कार्ड लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

ऐसे में आवेदक बिना हैप्पी कार्ड के निराश लौट रहे हैं। वहीं रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों के हैप्पी कार्ड आ चुके हैं, वह भी कार्ड लेने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इन्हें कार्ड लेने के लिए कॉल किया जा रहा है लेकिन आवेदक कार्ड लेने नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बीते वर्ष मार्च महीने से यह योजना लागू हुई थी। योजना के जरिए लाभार्थी को हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा करने के लिए ई-टिकटिंग प्रणाली से जुड़ा एक स्मार्ट कार्ड जारी किया जा रहा है। इसके तहत वर्ष में एक हजार किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा कर सकते हैं।

उपमंडल में अब तक 86,329 लोगों ने हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया है। इसमें से 68,933 हैप्पी कार्ड बस स्टैंड पर आ चुके हैं। जिसमें से 55,924 कार्ड लाभार्थी ले जा चुके हैं।





हैप्पी कार्ड आने के बाद हम लाभार्थी को कॉल करके बुलाते हैं। लेकिन कई लोग कार्ड लेने नहीं आते। जल्द ही और कार्ड आने की संभावना है।- प्रवीन दूहन, कंप्यूटर इंचार्ज, बस स्टैंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed