फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   %मेरे पोते को सेना ने बचाया, उसे देश सेवा के लिए सेना में भेजूंगा%

%मेरे पोते को सेना ने बचाया, उसे देश सेवा के लिए सेना में भेजूंगा%

Sat, 23 Mar 2019 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
%मेरे पोते को सेना ने बचाया, उसे देश सेवा के लिए सेना में भेजूंगा%
हिसार। मेरे पोते नदीम को सेना ने अपनी जान पर खेलकर बचाया है। देश और देशवासियों की सेवा का यह जज्बा हमारे देश के सैनिकों में कूट-कूट कर भरा है, जिसका उदाहरण मैंने अपनी आंखों से देखा लिया है। अपने पोते नदीम को देश सेवा के लिए सेना में भेजूंगा।
विज्ञापन

यह कहना है जिंदगी और मौत की जंग के बीच मौत को मात देकर 60 फुट गहरे बोरवेल से जिंदा निकले नदीम के दादा खुर्शीद अहमद का। वे सेना का धन्यवाद करते नहीं थक रहे हैं। शनिवार को अमर उजाला से विशेष बातचीत में खुर्शीद ने कहा कि उन्हें तब और भी ज्यादा खुशी होगी जब उनका पोता नदीम बड़ा होकर देश सेवा के लिए सेना में भर्ती होगा। 48 घंटों के दौरान हमें जो देखने को मिला, उससे यह पता चला है कि हमारी सेना न केवल सरहद पर अपनी जान की बाजी लगाती है, बल्कि देश के अंदर देशवासियों की जान को बचाने के लिए भी अपनी जान जोखिम में डालने को तैयार रहती है।
विज्ञापन


परिवार के साथ खड़ा रहा गांव
नदीम के दादा खुर्शीद अहमद और पिता आजम ने कहा कि पूरा गांव उनका परिवार है। इस मुसीबत की घड़ी में जिस प्रकार पूरा गांव उनके साथ खड़ा रहा, उससे उन्हें हर पल हिम्मत मिलती रही। कहीं भी ऐसा नहीं लगा कि वे अकेले हैं। सभी गांव वाले यही कह रहे थे कि नदीम उनका अपना बच्चा है और बाहर लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि सेना, ग्रामीणों, प्रशासन, पुलिस ने नदीम की जान बचाने के लिए जो प्रयास किए, उसकी तो उन्हें खुशी है ही, साथ ही इस बात की और भी अधिक खुशी है कि मुसीबत के वक्त हमें सबका भरपूर साथ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed