फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सेवन स्टार रेंकिंग में तेलनवाली को 633 अंक के साथ पहला स्थान

सेवन स्टार रेंकिंग में तेलनवाली को 633 अंक के साथ पहला स्थान

Fri, 20 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
सेवन स्टार रेंकिंग में तेलनवाली को 633 अंक के साथ पहला स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जिले के सात गांवों को सिक्स स्टार रेटिंग मिली है। जिला प्रशासन ने अलग-अलग आधार पर इन गांवों की रेटिंग तय की है। इन गांवों को प्रदेश सरकार की ओर से विशेष ग्रांट दी जाएगी। सरकार की योजनाओं में भी इन गांवों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिले को कोई गांव सेवन स्टार हासिल नहीं कर सका।
जिला प्रशासन ने प्रदेश सरकार के ग्राम पंचायत विभाग की ओर से शुरू की गई सेवन स्टार ग्राम योजना में अलग-अलग गांवों से आवेदन मांगे थे। सभी पंचायतों को यह आवेदन ऑनलाइन करने थे जिसमें पंचायतों को अलग-अलग आधार पर अपना सेल्फ असेसमेंट करना था। जिले में कुल 308 पंचायतों में से 297 ने आवेदन किया। इन सभी आवदेनों को विभाग की ओर से बनी कमेटी ने परखा। अलग-अलग विभागों से इन गांवों की रिपोर्ट मांगी। इसके बाद आवेदन करने वाले गांवों को 700 में से अंक दिए गए। जिले का कोई गांव सेवन स्टार यानी 700 नंबर नहीं ले सका। आदमपुर क्षेत्र के गांव इस लिस्ट में सबसे ऊपर रहे। तेलनवाली को पहला स्थान मिला। भोडिया बिश्नोईयान गांव तथा चूली खुर्द को बराबर अंक मिले।
विज्ञापन

सिक्स स्टार वाले जिले के टॉप गांव
गांव जिले में रैंकिंग कुल अंक स्टार
तेलनवाली पहला 630 6 स्टार
भोडिया बिश्नोईयान दूसरा 625 6 स्टार
चूली खुर्द दूसरा 625 6 स्टार
गैबीपुर तीसरा 622 6 स्टार
सादलपुर चौथा 620 6 स्टार
मोठसरा पांचवां 600 6 स्टार
ढाणी प्रेमनगर छठा 600 6 स्टार

यह आधार थे रैंकिंग के
- गांव में क्राइम का ग्राफ
-गांव में लिंग अनुपात
-गांव में स्कूल एजुकेशन ड्रॉप आउट
-पौधरोपण का स्तर
- पंचायती राज में योगदान
-ग्राम सभा का आयोजन
-गांव के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना जीपीडीपी बनाना

ये होगा फायदा
इन गांवों को प्रदेश सरकार की ओर से विशेष ग्रांट प्रदान की जाएगी जिसमें गांव की आबादी के अनुसार ग्रांट मिलेगी। जिला स्तर पर शुरू होने वाली योजनाओं में भी इन गांवों को आगे रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश सरकार की योजना के अनुसार गांवों को रैंकिंग दी गई हैं। जिले में कुल 39 गांवों को रैंकिंग मिली है। करीब 297 गांवों ने सेवन स्टार ग्राम योजना के तहत आवेदन किया था। तेलनवाली गांव को सबसे अधिक अंक मिले। इस गांव को 6.3 स्टार मिले हैं।

-एएस मान, एडीसी, हिसार।


सेवन स्टार योजना में सभी आवेदनों को एक कमेटी ने जांचा था। सेल्फ असेसमेंट के बाद प्रशासनिक स्तर पर गांव की रिपोर्ट तैयार की है। अब इन गांवों को रैंकिंग दी गई हैं। जल्द ही इन गांवों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा।
-अशवीर नैन, जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed