फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सीआर लॉ कॉलेज में अटेंडेंस मामले की जांच शुरू

सीआर लॉ कॉलेज में अटेंडेंस मामले की जांच शुरू

Fri, 08 Dec 2017 12:35 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
सीआर लॉ कॉलेज में अटेंडेंस मामले की जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जीजेयू के कुलसचिव की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम वीरवार को राजगढ़ रोड स्थित सीआर लॉ कॉलेज में अटेंडेंस के नाम पर जुर्माना फीस वसूलने के मामले की जांच करने पहुंची। टीम ने कुछ रजिस्टर भी कब्जे में लिए।
पिछले सप्ताह सीआर लॉ कॉलेज में कम अटेंडेंस के नाम पर स्टूडेंट्स से भारी भरकम जुुर्माना फीस वसूलने की शिकायत आई थी। छात्रा ने इस मामले में जीजेयू के कुलपति को शिकायत दी थी। छात्रा ने अपनी शिकायत में कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। कुलपति टंकेश्वर कुमार ने मामले को लेकर उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित की। जीजेयू रजिस्ट्रार एके पुंडीर को जांच टीम का हेड बनाया गया। डॉ. एके पुंडीर के नेतृत्व में टीम ने वीरवार को कॉलेज परिसर में जाकर जांच शुरू की। टीम ने कॉलेज के हाजिरी रजिस्टर को कब्जे में ले लिया है। इस रजिस्टर की जांच के बाद ही टीम अपनी कोई रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन

कुलसचिव एके पुंडीर ने कहा कि टीम ने मौके पर जाकर रिकॉर्ड लिया है। जांच प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। कुछ अन्य रिकॉर्ड भी हमने तलब किया है। जल्द ही कमेटी कुलपति को अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। इसके बाद कुलपति की ओर से ही फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed