फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हरियाणा सेलिब्रेशन में गायकों के साथ साथ झूमे ----

हरियाणा सेलिब्रेशन में गायकों के साथ साथ झूमे ----

Thu, 02 Nov 2017 12:47 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा सेलिब्रेशन में गायकों के साथ साथ झूमे ----
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हरियाणा दिवस के मौके पर इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) की ओर से हरियाणा-डे सेलिब्रेशन में युवा जमकर झूमे। राजकीय महाविद्यालय के मैदान में हरियाणवी और पंजाबी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से तीन घंटे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
इनसो की ओर से आयोजित कार्यक्रम में इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला मुख्य अतिथि थे। दिग्विजय चौटाला ने युवाओं को हरियाणा दिवस की बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हरियाणा के गठन में जननायक स्व. चौधरी देवीलाल की बड़ी भागीदारी रही है। हरियाणा के गठन के बाद प्रदेश की जनता के हितों के लिए ताउम्र संघर्ष किया। इनेलो नेता और उद्यमी प्रमोद जैन विशिष्ट अतिथि थे।
विज्ञापन

हरियाणवी और पंजाबी गायकों के प्रति जुनून सातवें आसमान पर था। निर्धारित समय से पूर्व ही हजारों युवक-युवतियां राजकीय कॉलेज के मैदान में पहुंच चुके थे। दर्शकों की भारी भीड़ के चलते आयोजकों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। आयोजन स्थल छोटा पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देसी गानों पर झूमे
चार घंटे तक इस कार्यक्रम में एसबी हरियाणवी ने जब ठेठ हरियाणवी अंदाज में प्रस्तुतियां दीं तो दर्शक भाव विभोर हो गए। उनकी हर प्रस्तुति पर दर्शक जम कर नाचे। पंजाबी गायक गगन कोकरी, दीप मनी, मनिंद्र बुट्टर, हरसिमरन, गल्लव विरच, गिरिक अमन, गोल्डी गिल, अल्फाज ने पंजाबी गीतों से श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया। उनकी हर प्रस्तुति दर्शकों को भाई और वंश मोर की डिमांड करते रहे।
यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में इनसो के जिला चेयरमैन सिल्क पूनिया, जिला प्रधान आशीष कुंडू, इनेलो जिला प्रधान राजेंद्र लितानी, विधायक रणबीर गंगवा, विधायक अनूप धानक, विधायक वेद नारंग, शीला भ्याण सहित अन्य उपस्थित रहे।

युवाओं के साथ काटा केक
समारोह स्थल पर हरियाणा दिवस मनाने के लिए केक काटा गया। हरे रंग के केक पर ऐनक का निशान बनाया गया था। युवाओं के साथ इनसो अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने केक काटा। उन्होंने युवाओं को केक खिलाते हुए युवाओं को हरियाणा दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed