{"_id":"59f8c6aa4f1c1bf3538ba50d","slug":"171509476010-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैंने हरियाणा को बदलते हुए देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैंने हरियाणा को बदलते हुए देखा
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 14
पांच दशक में हरियाणा ने बहुत बदलाव देखेे : जस्मा देवी
हिसार। पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल की पत्नी और पूर्व विधायक जसमा देवी ने कहा कि पांच दशक में हरियाणा ने बहुत बदलाव देखे हैं। इन बदलाव की मैं खुद गवाह रही हूं। बिजली से लेकर पानी तक की किल्लत थी। इसमें बहुत सुधार हुए।
पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल की पत्नी जसमा देवी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि जब हरियाणा बना, तब यहां बहुत समस्याएं थीं। खासतौर पर हिसार, भिवानी, फतेहाबाद के इस हिस्से में पीने के पानी को लेकर काफी दिक्कतें थीं। बाद में चौधरी भजनलाल ने जनप्रतिनिधि के तौर पर शुरुआत की। उन्होंने सीएम बनने के बाद हरियाणा में विकास के कई आयाम लिखे। पीने के पानी को लेकर व्यापक स्तर पर काम किया था। 1969 में चौधरी भजनलाल पहली बार ब्लॉक समिति सदस्य बने थे। उन्होंने पंचायत लेवल से लेकर सीएम तक का पद संभाला। इस कारण उन्हें हर छोटी-छोटी समस्या की भी जानकारी थी। पंचायतों को हक देने के लिए चौधरी भजनलाल के समय में कानून बनाए गए थे। पूर्व विधायक जसमा देवी ने कहा कि हरियाणा में उच्च स्तर की शिक्षा देने के लिए यूनिवर्सिटी स्थापित की। हरियाणा शिक्षा के क्षेत्र में काफी अधिक आगे पहुंचा है। खेलों में भी प्रदेश ने खूब नाम चमकाया है।