फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   केयूके का कारनामा : छात्रा को ऑनलाइन दिखाया पास और मार्क लिस्ट में फेल, मामला पहुंचा कोर्ट

केयूके का कारनामा : छात्रा को ऑनलाइन दिखाया पास और मार्क लिस्ट में फेल, मामला पहुंचा कोर्ट

Mon, 11 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
केयूके का कारनामा : छात्रा को ऑनलाइन दिखाया पास और मार्क लिस्ट में फेल, मामला पहुंचा कोर्ट
हिसार।
विज्ञापन

राजगढ़ रोड के गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज की छात्रा प्रियंका अपनी बीए कंपलीट मानकर डिग्री का इंतजार कर रही थी। वह बीए फर्स्ट ईयर के सेकंड सेमेस्टर में फेल हो गई थी। उसने तीन साल पहले दोबारा पेपर दिया था। उसे केयूके की साइट पर पास दिखाया जा रहा था। उसने पिछले महीने बीए के आधार पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में स्टेनो के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। तब साइट पर उसे पास दिखाया था। अब मार्कशीट मिली तो वह फेल मिली। उसने कोर्ट में केस डाला है।
कैमरी रोड के लक्ष्मी विहार कॉलोनी की प्रियंका ने बताया कि उसने 2012 में गवर्नमेंट कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया था। उसने 2013 में पेपर दिए थे। वह सेकंड सेमेस्टर के अंग्रेजी के पेपर में फेल हो गई थी। उसने दोबारा अंग्रेजी का पेपर दिया था और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र की साइट पर उसे पास दिखाया जा रहा था। उसके बाद वह कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर की डीएमसी लेने जाती तो उसे एक ही जवाब मिलता कि अभी केयूके से नहीं आई है। उसके बाद उसने केयूके के तीन-चार चक्कर काटे। स्टाफ सदस्य कहते थे कि आपकी डीएमसी कॉलेज में भेज देंगे। छात्रा ने कहा कि उसने बीए के आधार पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर पद के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। तब साइट पर उसे बीए फर्स्ट ईयर के सेकंड सेमेस्टर में पास दिखाया गया था। उसने स्टेनोग्राफर पद के लिए छह अगस्त को चंडीगढ़ में पेपर दिया था।
विज्ञापन

केयूके की गलती से कॅरिअर चौपट : प्रियंका
प्रियंका ने बताया कि वह बाद में गवर्नमेंट कॉलेज गई तो उसे लिखित तौर पर बताया गया कि केयूके से तुम्हारी डीएमसी नहीं आई है। वह पिछले महीने 16 तारीख को फिर कॉलेज गई तो उसे बीए फर्स्ट ईयर की मार्कशीट दी गई। वह उसे देखकर दंग रह गई। उसे फेल दिखाया गया है। केयूके ने उसे इंटरनेट पर पास और मार्कशीट में फेल दिखाया है। इससे उसका कॅरिअर खराब हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दर्ज कराने के लिए 10 जगह शिकायत
छात्रा के पिता कृष्ण कुमार सैन का कहना है कि उन्होंने इस बारे में केयूके के खिलाफ कोर्ट में एक सिविल सूट डाला है, जिस पर 28 सितंबर को सुनवाई होगी। इसके अलावा केयूके के वीसी, रजिस्ट्रार, रिजल्ट ब्रांच और अन्य के खिलाफ फौजदारी केस दर्ज कराने के लिए लिखित शिकायतें भेजी हैं। उन्होंने हरियाणा सरकार, सीएम विंडो, डीजीपी, एसपी, लोकायुक्त, शिक्षा मंत्री हरियाणा, राष्ट्रीय महिला आयोग, राज्यपाल, सीबीआई और क्राइम ब्रांच को लिखित में शिकायतें भेजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed