{"_id":"598225554f1c1b5e2d8b4707","slug":"171501701461-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप ने महिला को डसा, परिजन ले गए ओझा के पास, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप ने महिला को डसा, परिजन ले गए ओझा के पास, मौत
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
जिले के गांव मोडाखेड़ा में बुधवार को 40 वर्षीय महिला कमला देवी को सांप ने डस लिया। परिजन महिला को गांव लाडवी के एक ओझा के पास ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोडाखेड़ा के अंगद का परिवार ढाणी में रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि अंगद की पत्नी कमला देवी नरमे की फसल में कीटनाशक का छिड़काव करने के लिए टंकी में होद से पानी भर रही थी। तभी घास में छिपे सांप ने महिला के दाएं पैर में डस लिया, जिससे महिला गिर गई और सांप फसल में जा घुसा। महिला के चिल्लाने पर परिजन उसके पास गए तो उसने सांप के काटने की बात बताई। परिजन गाड़ी में महिला को गांव लाडवी में एक झाड़-फूंक करने वाले के पास ले गए। ओझा ने झांड़-फूंक की, लेकिन महिला को होश नहीं आया। बाद में परिजन महिला को गाड़ी में सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे। तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।