फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सुसाइड नोट लिखकर पटेल नगर का युवक लापता, केस दर्ज

सुसाइड नोट लिखकर पटेल नगर का युवक लापता, केस दर्ज

Mon, 24 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड नोट लिखकर पटेल नगर का युवक लापता, केस दर्ज
हिसार।
विज्ञापन

पटेल नगर का 24 वर्षीय सन्नी रविवार को लापता हो गया। वह सुबह साढे़ छह बजे निकला था और शाम तक लौटा नहीं। वह मोबाइल के पार्ट्स सप्लाई करता है और कर्ज से परेशान है। सिविल लाइन पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पटेल नगर वासी अनिल कुमार ने पीएलए चौकी में शिकायत दी कि उसका चचेरा भाई सन्नी रविवार सुबह घर से निकला था कि लौटा नहीं। घर में उसके द्वारा लिखा एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने कुछ पैसों के लेन-देन के बारे में लिखा है। वह सुसाइड नोट लिखकर चला गया और नहीं लौटा। उसने लिखा कि वह सुसाइड कर रहा है। परिजन उसे न ढूंढें। परिजनों ने अपने स्तर पर उसे कई ठिकानों पर तलाशा, लेकिन कोई सुराग न मिला। वह मोबाइल फोन घर छोड़कर गया। पीएलए चौकी के हेड कांस्टेबल हरपाल सिंह ने बताया शिकायत मिली है और शिकायत के आधार पर लापता होने संबंधी केस दर्ज किया है। बताया गया है कि वह कर्ज से परेशान है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed