{"_id":"648b602d1d41df9bd409d5a4","slug":"162-mm-of-rain-in-15-days-of-june-9-percent-less-than-normal-hisar-news-c-21-hsr1005-158184-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जून के 15 दिनों में हुई 16.2 एमएम बारिश, सामान्य से 9 प्रतिशत कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जून के 15 दिनों में हुई 16.2 एमएम बारिश, सामान्य से 9 प्रतिशत कम
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
हिसार। शहर में जून के शुरुआती 15 दिनों में 16.2 एमएम बारिश हुई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 17.7 एमएम है। इस तरह से अब तक सामान्य से 9 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि इस माह में 53.8 एमएम सामान्य बारिश होती है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से 16 व 17 को बारिश की संभावना रहेगी। इसके बाद 18 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। साथ ही चक्रवातीय तूफान बिपरजॉय कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र के रूप में पश्चिमी राजस्थान पर पहुंचेगा। इसके दोनों के प्रभाव से 18 से 20 जून के दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ बारिश की संभावना रहेगी।
उधर, वीरवार सुबह बादल छाए गए। साथ ही ठंडी हवाएं भी चलने लगीं। बादलों को देखकर ऐसा लगा कि अभी झमाझम बारिश होगी। मगर बादल बिना बरसे ही लौट गए। इसके बाद मौसम साफ हो गया और तीखी धूप निकल आई। शाम को दिन ढलने के बाद गर्मी से कुछ राहत मिली। वीरवार को हिसार में अधिकतम तापमान 37.5 व बालसमंद में 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान दिन के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और यह सामान्य से 2.5 डिग्री नीचे पहुंच गया। वहीं हिसार में न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।