{"_id":"5ca110d0bdec222ffc359f1f","slug":"161554059472-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्व. ओपी जिंदल की पुण्यतिथि पर जिंदल अस्पताल में अत्याधुनिक ट्रामा सेंटर व रेडियोथेरेपी मशीन का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्व. ओपी जिंदल की पुण्यतिथि पर जिंदल अस्पताल में अत्याधुनिक ट्रामा सेंटर व रेडियोथेरेपी मशीन का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। स्व. ओमप्रकाश जिंदल की पुण्यतिथि पर कैंसर रोगियों के इलाज के लिए अत्याधुनिक रेडियोथेरेपी मशीन एवं अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ ट्रामा सेंटर का उद्घाटन पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने रविवार को किया। इस अवसर पर स्व. ओमप्रकाश जिंदल के चारों पुत्र पृथ्वी जिंदल, सज्जन जिंदल, रत्न जिंदल व नवीन जिंदल भी मौजूद रहे।
इससे पहले स्व. ओमप्रकश जिंदल की पुण्यतिथि के अवसर पर जिंदल अस्पताल में उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। ओपी जिंदल की पुण्यतिथि के मौके पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें 60 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया तथा अस्पताल के मरीजों को फलों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर जिंदल अस्पताल में स्व. ओमप्रकाश जिंदल के जीवन पर आधारित एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिंदल अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर शेखर सिन्हा ने कहा कि ओमप्रकाश जिंदल की दूरदर्शिता के कारण ही हिसार में जिंदल अस्पताल जैसा उन्नत चिकित्सा प्रदान करने वाला अस्पताल है, जो सही मायने में धर्मार्थ अस्पताल के परिभाषा को जीवंत कर रहा है। यह अस्पताल हरियाणा और आसपास के राज्यों के लोगों को गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा उचित दरों पर उपलब्ध करा रहा है।
ये रहे कार्यक्रम में मौजूद
इस मौके पर अभिराम तायल, रामू सिंगला, जिंदल अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. शेखर सिन्हा, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. माधुरी मेहता, डॉ. आदर्श शर्मा, डॉ. शिव कुमार सिंगल, अनूप दयाल, सुशील कालरा, शशिकांत एवं अस्पताल के चिकित्सक, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।