{"_id":"5c74434abdec22653c2d2bd4","slug":"161551123274-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर विभाग की टीम ने एक साथ की कई स्थानों पर सर्वे कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर विभाग की टीम ने एक साथ की कई स्थानों पर सर्वे कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। आयकर विभाग की टीम ने सोमवार को एक बार फिर सर्वे की कार्रवाई की। टीम सदस्य दोपहर करीब 12 बजे नई अनाज मंडी स्थित सुशील कुमार मुनीष कुमार फर्म पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। एक टीम उकलाना में भी पहुंची और वहां भी मंडी में सर्वे कार्रवाई की।
दोपहर बाद करीब 12 बजे टीम की कई गाड़ियां सुशील कुमार मुनीष कुमार कमीशन एजेंट की 39ए फर्म पर पहुंची। अधिकारियों ने आते ही फर्म के कागजात चेक करने शुरू कर दिए। इस दौरान फर्म के किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को अंदर-बाहर जाने की इजाजत नहीं दी गई। सर्वे कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने फर्म के कुछ कागजात को भी रिकॉर्ड के लिए साथ लिया है। इस तरह की हिसार में यह चौथी सर्वे कार्रवाई है, जबकि इसी फर्म पर यह दूसरी बार सर्वे हुआ है। इससे पहले 14 फरवरी को सर्वे कार्रवाई की गई थी। इसके साथ ही सोमवार को मंडी में एक अन्य फर्म पर भी यह कार्रवाई करने की सूचना है। उससे पहले तनिष्क शोरूम और फिर सर्वोदय अस्पताल में सर्वे कार्रवाई की जा चुकी है।
उकलाना में जीएसटी की टीम ने किया सर्वे
उकलाना मंडी। जीएसटी की एक टीम ने सोमवार को उकलाना की पुरानी अनाज मंडी में बहादर मल दीपक कुमार फर्म पर सर्वे किया। जानकारी के अनुसार टीम दोपहर को करीब 12 बजे पहुंची और फर्म में सर्वे शुरू किया। खबर लिखे जाने तक टीम के सदस्यों का सर्वे कार्य जारी थी। इस दौरान टीम सदस्यों फर्म के कागजात चेक किए और कुछ कागजात कब्जे में भी लिए।