{"_id":"5c74433abdec22093e7c132b","slug":"161551123258-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं इसलिए आया क्योंकि इस बार हिसार-सिरसा व रोहतक की सीटें भी मोदीजी की झोली में डालनी हैं:अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं इसलिए आया क्योंकि इस बार हिसार-सिरसा व रोहतक की सीटें भी मोदीजी की झोली में डालनी हैं:अमित शाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को हिसार पहुंचे। उन्होंने पुराना राजकीय कॉलेज मैदान में हिसार, सिरसा व रोहतक लोकसभा के बूथ व शक्ति केंद्र प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित किया। अमित शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि किसी के समझ आई कि इन तीन सीटों के सम्मेलन के लिए पार्टी ने मुझे क्यों भेजा है। पिछले चुनाव में कार्यकर्ताओं का परिश्रम थोड़ा कम रह गया था। ये तीन कमल भी मोदी जी की झोली में डालने हैं, इसलिए मैं यहां आया हूं। हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों को जीतना है। इन तीनों लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि अबकी बार इन सीटों पर भी जीत का समाचार लेकर आना है।
बोले- गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार से प्रदेश को किया मुक्त
अमित शाह ने हुड्डा और चौटाला पर तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा में दो ही सरकारें होती थीं। चौटाला की सरकार आती थी तो गुंडागर्दी होती थी और हुड्डा सरकार आती तो भ्रष्टाचार किया जाता था। मगर अब हरियाणा को इन दोनों से मुक्त कर दिया गया है। एक परिवार उद्योग के लिए जमीन देता था तो दूसरा छीन लेता था। हरियाणा का विकास ठप हो जाता था। भाजपा सरकार ने हरियाणा को विकास के रास्ते पर ले जाने का काम किया है। न भ्रष्टाचार किया है और न ही गुंडागर्दी की है।
अब किसी जाति या एक परिवार की सरकार नहीं
अमित शाह ने कहा कि पहले के मुख्यमंत्री सिर्फ अपनी जाति और परिवार तक सीमित रहते थे। मगर भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सबका साथ-सबका विकास के नारे के साथ काम किया है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास करवाते हुए प्रदेश को आगे बढ़ाया है। पूर्व सीएम हुड्डा को लेकर उन्होंने कहा कि हुड्डा तो जब मुख्यमंत्री थे, तब हर रात दिल्ली ही रहते थे। क्यों रहते थे, यह मत पूछिए।
विज्ञापन
इन्होंने भी किया संबोधित
सम्मेलन को पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा लोकसभा चुनाव प्रभारी कलराज मिश्र, केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने भी संबोधित किया।