{"_id":"5bddf3e3bdec226966336298","slug":"161541272547-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्यंत व दिग्विजय के खिलाफ कार्रवाई के खफा पार्टी प्रवक्ता ने घर से उतारा इनेलो का झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्यंत व दिग्विजय के खिलाफ कार्रवाई के खफा पार्टी प्रवक्ता ने घर से उतारा इनेलो का झंडा
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिवानी मंडी। सांसद दुष्यंत चौटाला और इनसो अध्यक्ष दिग्विजय सिंह को पार्टी से निकाले जाने के बाद युवा कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर पार्टी छोड़ने की मुहिम तेज कर दी है। एक कार्यकर्ता ने तो पार्टी के झंडे के साथ सेल्फी लेते हुए कहा है कि उन्होंने अपने घर से इनेलो का झंडा उतार लिया है और अब वे जहां दुष्यंत और दिग्विजय सिंह चौटाला जाएंगे, वे उन्हीं का नेतृत्व पसंद करेंगे। इसके अलावा युवा इनेलो के पूर्व शहरी प्रधान गौरव चौधरी ने दुष्यंत और दिग्विजय सिंह चौटाला के खिलाफ की गई कार्रवाई को ड्रामा बताते हुए कहा कि आने वाला समय युवाओं का है और पूरा हरियाणा युवा नेतृत्व के ही साथ जाएगा। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देते हुए कहा कि दुष्यंत ही असली इनेलो है।
पार्टी की तरफ से बाहर निकालने की विधिवत रूप से घोषणा के बाद इनेलो के युवा कार्यकर्ताओं के बीच सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं के पक्ष में जंग छिड़ गई है। इनेलो के हलका लोहारू के प्रवक्ता अमित सिधनवा ने अपने घर से इनेलो का झंडा उतारकर सांसद दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में राजनीति करने की घोषणा की है। इसी प्रकार इनेलो के पूर्व शहरी प्रधान गौरव चौधरी, वजीर सिंह पिलानिया, सुरेश शर्मा ने कहा कि जहां दुष्यंत होंगे, वहां हम होंगे।